Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हार्दिक पटेल के लगाए आरोपों की जांच करे निर्वाचन आयोग : अभिषेक मनु सिंघवी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Nov 2017

Last updated on: Nov 23, 2017, 00:00 IST

कांग्रेस ने गुरुवार कहा कि निर्वाचन आयोग को पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पास)के नेता हार्दिक पटेल द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करनी चाहिए। हार्दिक पटेल ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी के प्रधान सचिव के. कैलाशनाथन पर उन्हें उस समय 1200 करोड़ रुपये की पेशकश करने का आरोप लगाया था जब वह जेल में थे।पार्टी ने यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पैसे और शारीरिक शक्ति के माध्यम से राजनीतिक समर्थन खरीदने के लिए 'जमकर खरीदारी' कर रही है। पार्टी का यह भी कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो, 'कभी भी बेहद साधरण मुद्दों पर बोलने का अवसर नहीं गंवाते हैं, उन्हें अब बोलना चाहिए'।पटेल ने बुधवार को दावा किया कि भाजपा ने एक वरिष्ठ नौकरशाह के जरिए 1200 करोड़ रुपये के सौदे की पेशकश की थी, जब वह जेल में थे। पटेल ने कहा कि उन्होंने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, "भाजपा बेशर्मी से रिश्वत, खरीद फरोख्त, पैसे के दुरुपयोग और शारीरिक शक्ति, दबाव और धमकियों के कथित कृत्यों में शामिल है।"उन्होंने कहा, "भाजपा, गुजरात में डूबता जहाज बन गई है, वह तैरने के लिए तिनके का सहारा ले रही है। हार्दिक पटेल द्वारा किए गए कल (बुधवार को) के खुलासे ने हमारे आरोपों को मजबूत किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का गुजरात में पूरी तरह से सफाया होने वाला है।"उन्होंने कहा कि 'यह जनता की नजरों में है कि भाजपा ने पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पास) के नेताओं को रिश्वत, धमकियों और बेईमान तरीकों का इस्तेमाल करते हुए कैसे उकसाया और लुभाया है।'सिंघवी ने कहा, "नवीनतम गाथा 1200 करोड़ रुपये के विशाल प्रस्ताव की है जिसका खुलासा हार्दिक पटेल ने कल (बुधवार को) अपनी प्रेस वार्ता में किया।"उन्होंने कहा, "चुनाव आयोग को इस मामले की जांच करनी चाहिए और इसके नतीजों को सार्वजनिक करना चाहिए।"

 

Tags: Abhishek Manu Singhvi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD