Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार

 

पाटीदार आरक्षण पर कांग्रेस के सुझाव संवैधानिक : कपिल सिब्बल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Nov 2017

Last updated on: Nov 22, 2017, 00:00 IST

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने बुधवार को कहा कि पाटीदारों को आरक्षण दिए जाने को लेकर पार्टी का सुझाव 'संविधान के अनुरूप है' और पीएएएस नेता हार्दिक पटेल सही समय आने पर इस फॉर्मूले की घोषणा करेंगे। सत्ता में आने के बाद नौकरियों एवं कॉलेज दाखिले में पटेल समुदाय को आरक्षण देने की मांग को कांग्रेस द्वारा मान लेने की हार्दिक की घोषणा के बाद सिब्बल ने कहा, "पार्टी ने बहुत सोच विचार के बाद ये सुझाव दिए हैं।" सिब्बल ने कहा, "जहां तक फॉर्मूले का सवाल है, हार्दिक खुद ही इसके बारे में बताएंगे..कि हम आने वाले समय में कैसे आगे बढ़ेंगे। जो भी सुझाव हमने दिए हैं, वे बहुत सोच-विचार और संविधान के अंतर्गत है।"सिब्बल ने कहा कि कांग्रेस खुश है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में नौ और 14 दिसंबर को होने वाले मतदान में नया मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ेगा।

उन्होंने कहा, "हमें संघर्ष करने, चुनाव जीतने और जो वादे किए हैं, उसे लागू करने की जरूरत है। हम उस तरह के नहीं हैं जो वर्तमान में गलत आधार पर चुनाव जीतने के लिए बड़े-बड़े वादे करते हैं और कुछ नहीं करते हैं।"पाटीदारों के लिए गत 22 वर्षो में भाजपा द्वारा किए गए कार्य पर प्रश्न पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "उनलोगों ने केवल पाटीदारों पर देशद्रोह का मुकदमा किया है।"सिब्बल ने कहा, "मैं यह जानना चाहता हूं कि उन्होंने पाटीदार समुदाय के लिए क्या किया। देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने के अलावा उन्होंने कुछ नहीं किया। भाजपा ने उनके साथ धोखा किया है।"उन्होंने कहा, "मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं.. कि देशद्रोह मामले में किसने हार्दिक को गिरफ्तार किया था? भाजपा को संविधान से कुछ लेना-देना नहीं है। भाजपा जितना कम संविधान के बारे में बोलेगी, उतना ही अच्छा होगा।"

 

Tags: Kapil Sibal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD