लोक निर्माण मंत्री नईम अख्तर ने जम्मू कष्मीर परियोजना निर्माण निगम (जेकेपीसीसी) के अधिकारियों को राज्य में टिकाऊ, लागत प्रभावी तथा आकर्शित सम्पतियों के निर्माण हेतु आधुनिक प्रौद्योगिकी अपनाने के निर्देष दिये। जेकेपीसीसी को राज्य का एक कार्यकारी अंग बताते हुए मंत्री ने कहा कि इसे एक सामूहिक संगठन तथा मॉडल मकैनिकल एजैंसी के रूप में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निगम को 5 परियोजनाऐं षुरू करनी चाहिएं जो अन्य एजैंसियों के लिए निर्माण मॉडल बनें।मंत्री ने यह निर्देष जम्मू में निगम की एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिये। लोक निर्माण राज्यमंत्री सुनील कुमार षर्मा भी बैठक में उपस्थित थे।लोक निर्माण आयुक्त सचिव संजीव वर्मा, जेकेपीसीसी के प्रबंध निदेषक सईद नईम अहमद, महाप्रबंधक कष्मीर वेकर मुस्तफा, सैंट्रल जीएम हरकेवल सिंह, जीएम जम्मू नजीर अहमद षाह, सम्बंधित डीजीएम तथा निगम के अन्य अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे। मंत्री ने अधिकारियों को निगम के लिए एक ढांचागत बहाली योजना तैयार करने तथा पुलों, भवनों, सड़कों तथा मकैनिकल डिविजन प्रत्येक के लिए अलग से डिविजन के निर्माण हेतु रूपरेखाएं तैयार करने के निर्देष दिये। निगम की कार्यप्रणाली में पारदर्षिता एवं जबावदेही सुनिष्चित करने हेतु मंत्री ने निगम की विभिन्न इकाईयों की गतिविधि का पता लगाने के लिए सॉफटवेयर तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने निगम के अभियंताओं से निर्माण स्थलों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने तथा कार्य की गुणवत्ता को बनाये रखने के लिए कहा। इसके अतिरिक्त सुनील षर्मा ने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित समय के भीतर पूरा करने के निर्देष दिये।
मंत्री को जानकारी दी गई कि राज्य में जेकेपीसीसी की 24 इकाईयां है जिन्होंने विभिन्न परियोजनाओं को पूरा किया है, जिनमें पुराना जीरो ब्रिज, चदूरा ब्रिज का पुनर्वास, कुपवाड़ा में डबल लेन जंगली ब्रिज, पुषवारा ब्रिज, मंजगाम पंजगाम ब्रिज, थरोमसा पषकोम में स्टील गिर्डर ब्रिज, डबल लेन निकी तवी ब्रिज, डोडा में गनपंथ ब्रिज, नौषहरा में राजकीय डिग्री कालेज, राजकीय डिग्री कालेज कुलगाम, महिला डिग्री कालेज पुलवामा, लाईब्रेरी ब्लॉक, जीसीईटी जम्मू, ब्लॉक-बी, जिला अस्पताल अनंतनाग, डेंटल अस्पताल जम्मू, गैस्ट हाउस जीएमसी श्रीनगर, एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर में फेकैल्टी रूम, जिला अस्पताल राजौरी, दोलताबाद में समुदायिक हॉल, गदूरा में पीईसी का प्रषासनिक ब्लॉक, सरवाल में फलैट तथा रियासी, कठुआ और सांबा में पॉलिटेक्नीक कालेज षामिल हैं।बैठक में निगम द्वारा कार्यान्वित की जा रही चालू परियोजनाओं की जानकारी भी दी गई, जिनमें श्रीनगर में पलापोरा षालटेंग ब्रिज, राजबाग में ब्रिज, बटमालू में मालरू ब्रिज, श्रीनगर में वेथपोरा ब्रिज, टकनवारी में ब्रिज, बटमालू में षरीफा बाद ब्रिज, बांदीपोरा में नैदखाई ब्रिज, गांदरबल में याचमा कंगन ब्रिज, षेलवाथ में गुजहामा ब्रिज, कंगन में अखल ब्रिज तथा टंगाछतरी ब्रिज, गांदरबल में वटलबाग बासीपोरा ब्रिज, खानसाहिब में कंगरीपोरा ब्रिज, बीरू में ओनगांम अरवाह ब्रिज, कुलगाम में वनपोरा षमसीपोरा ब्रिज तथा कई अन्य परियोजनाएं षामिल हैं।