Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

इंदिरा गांधी ने दिखाया, लोगों से प्रतिबद्धता को मारा नहीं जा सकता : प्रणव मुखर्जी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Nov 2017

Last updated on: Nov 19, 2017, 00:00 IST

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने रविवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अपनी मौत में यह संदेश छोड़ गईं कि लोगों से की गई प्रतिबद्धता को कोई भी ताकत कभी भी नहीं मार सकती, चाहे वह जितनी भी शक्तिशाली हो। इंदिरा गांधी की सौवीं जयंती के अवसर पर उन पर आधारित एक फोटो प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में मुखर्जी ने यह बात कही।उन्होंने कहा कि अपने प्रधानमंत्री रहने के काल में बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने और परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर हस्ताक्षर नहीं करने जैसे उनके फैसले समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं।मुखर्जी ने कहा, "बैंकों के राष्ट्रीयकरण का फैसला साहसिक था जिससे देश को बहुत लाभ हुआ। इस फैसले का असर उस वक्त देखने को मिला जब 2008 में वित्तीय संकट के समय अमेरिका व यूरोप के बैंक भयावह संकट से जूझ रहे थे, उस समय भारतीय बैंक पूरी मजबूती से खड़े रहे।"

इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण 13 जुलाई 1969 को किया था।पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि विश्व शांति और निरस्त्रीकरण में इंदिरा गांधी के योगदान को 'कई खामियों वाली एनपीटी' के कड़े विरोध में देखा जा सकता है। वह संधि की मूल भावना से इत्तेफाक रखती थीं लेकिन वह देशों के ऐसे विभाजन के खिलाफ थीं जिसमें एक को परमाणु हथियार बनाने की छूट थी और दूसरे को ऊर्जा के शांतिपूर्ण उद्देश्य के लिए भी परमाणु मैटेरियल के इस्तेमाल की अनुमति नहीं थी।प्रणव ने कहा कि 1974 में पोखरण में परमाणु विस्फोट के बाद भारत पर कितने ही प्रतिबंध लगाए गए लेकिन इंदिरा गांधी डिगी नहीं।उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी जानती थीं कि स्वर्ण मंदिर पर सैन्य कार्रवाई के बाद सिखों में उनके प्रति गुस्सा है। उन्हें सलाह दी गई कि वे अपनी सुरक्षा में से सिख कर्मियों को हटा दें लेकिन उन्होंने इसे नहीं माना और कहा कि इससे खराब संदेश जाएगा।

 

Tags: Pranab Mukherjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD