Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

देवेंद्र फडणवीस ने प्रस्तावित स्थल को ठाकरे स्मारक के लिए समर्पित किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Nov 2017

Last updated on: Nov 17, 2017, 00:00 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को शिव सेना के संस्थापक बाल ठाकरे की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक प्रस्तावित स्थल को ठाकरे राष्ट्रीय स्मारक के लिए समर्पित कर दिया। यह स्मारक स्थल अरब सागर के किनारे दादर चौपाटी के समीप शिवाजी पार्क में स्थित मुंबई के पुराने मेयर बंगलों पर होगा। फडणवीस ने कहा, "मैं आदर के साथ अपने मार्गदर्शक शक्ति, बालासाहेब ठाकरे नमन करता हूं। स्मारक के लिए इस संपत्ति को देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। हम इसे प्राथमिकता के आधार पर करने का प्रयास कर रहे हैं।"इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा कर रहे उद्धव ठाकरे ने किसानों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री किसान राहत कोष में दो करोड़ रुपये की राशि फडणवीस को समर्पित की।यह राशि शिवसेना के ग्राम पंचायत से लेकर, विधायकों, सांसदों के एक महीने के वेतन और शिव सेना प्रमुख द्वारा 10 लाख रुपये देने के बाद जमा की गई है।इस जगह को फरवरी में स्मारक बनाने के उद्देश्य से बालासाहब ठाकरे राष्ट्रीय स्मारक न्यास को सौंपा गया था, जिसके अध्यक्ष खुद उद्धव ठाकरे हैं। यह बंगला 1920 में बना था और वर्ष 1964 तक मुंबई के मेयर का अधिकारिक निवास स्थल था।इससे पहले शुक्रवार को पूरे ठाकरे परिवार और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी व अन्य ने इस प्रस्तावित स्मारक स्थल पर बाला साहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि अर्पित की।बाद में, फडणवीस ने भी कई मंत्रियों के साथ ठाकरे को श्रद्धासुमन अर्पित किए।पूरे महाराष्ट्र से शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार सुबह से ही स्मारक स्थल आकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ठाकरे का 86 वर्ष की अवस्था में वर्ष 2012 में निधन हो गया था।

 

Tags: Devendra Fadnavis

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD