Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केंद्र गौरक्षकों पर लगाम कसने में नाकाम : शरद यादव

शरद यादव
शरद यादव
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Nov 2017

Last updated on: Nov 14, 2017, 00:00 IST

जनता दल(युनाइटेड) के नेता शरद यादव ने मंगलवार को कहा कि राजस्थान में गौरक्षकों द्वारा एक डेयरी किसान की पीट-पीटकर हत्या दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इसके साथ ही उन्होंने इस तरह की घटनाओं पर नियंत्रण में नाकाम रहने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की। शरद यादव ने एक ट्वीट में कहा, "सरकार गौरक्षकों को नियंत्रित करने में असमर्थ है, क्योंकि एक बार फिर उमर (खान) को अलवर में मार दिया गया है, जो गाय और बछड़ों को खरीदकर ला रहा था।"उन्होंने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। इस तरह के अमानवीय कृत्यों द्वारा खेती-बाड़ी का समुदाय भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।"गोविंदगढ़ में गौरक्षकों ने पशुओं की तस्करी के संदेह में उमर खान (35) की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि इस घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था।गोविंदगढ़ में शुक्रवार को खान का क्षत-विक्षत शव रेल पटरी पर पाया गया था।गौरक्षकों ने इसके पहले एक अप्रैल को राष्ट्रीय राजमार्ग-आठ पर हरियाणा के 55 वर्षीय डेयरी किसान पहलू खान पर जानलेवा हमला किया था। दो दिन बाद खान की मौत हो गई थी।

 

Tags: Sharad Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD