Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

टी-20 में सफलता के लिए बल्लेबाजी का तरीका बदलें महेंद्र सिंह धौनी : सौरव गांगुली

सौरव गांगुली
सौरव गांगुली
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 14 Nov 2017

Last updated on: Nov 14, 2017, 00:00 IST

टी-20 प्रारूप में अपने प्रदर्शन के लिए आलोचनाओं का सामना कर रहे दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी को पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने बल्लेबाजी शैली में बदलाव का सुझाव दिया है। गांगुली का कहना है कि अगर धौनी को टी-20 प्रारूप में सफलता हासिल करनी है, तो उन्हें अपनी बल्लेबाजी के तरीके में बदलाव करना होगा। उल्लेखनीय है कि जहां एक ओर धौनी को टी-20 प्रारूप छोड़ने के लिए कहा जा रहा है, वहीं इन बातों से नाखुश कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री के बाद अब गांगुली पूर्व कप्तान धौनी के समर्थन में उतरे हैं। गांगुली ने कहा, "वनडे की तुलना में टी-20 प्रारूप में धौनी का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। मुझे आशा है कि इस बारे में कोहली और उनकी टीम धौनी से अलग से बात करेगी। उनमें अतुलनीय क्षमता है। अगर वह अलग तरीके से टी-20 में खेलते हैं, तो उन्हें निश्चित तौर पर सफलता हासिल होगी।"पूर्व कप्तान गांगुली ने कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें वनडे क्रिकेट खेलते रहना चाहिए, लेकिन टी-20 प्रारूप में उन्हें अलग तरीके से खेलना चाहिए। उन्हें बिना किसी दबाव के इस प्रारूप में अपना प्रदर्शन करना चाहिए। हालांकि, यह चयनकर्ताओं पर भी निर्भर है कि वह किस तरह से धौनी को खिलाना चाहते हैं।"राजकोट में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टी-20 मैच में भारतीय टीम को 40 रनों से मिली हार के बाद भारतीय टीम में धौनी के शामिल होने पर सवाल खड़े होने लगे थे। दिग्गज खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने धौनी की स्ट्राइक रेट और बड़े शॉट पर सवालिया निशान खड़े किए थे। इन सभी सवालों पर काफी समय तक चुप्पी साधे हुए धौनी ने दुबई में शनिवार को एक समारोह में मुस्कराते हुए कहा, "अपने जीवन में हर किसी के अपने विचार होते हैं और उनका सम्मान करना चाहिए। मैंने हमेशा से समझा है कि खेल में आप हमेशा कुछ न कुछ सीखते हैं।"

 

Tags: Sourav Ganguly

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD