Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नोटबंदी के बाद देश में कोई सुधार नहीं हुआ उल्टा जनता ही परेशान हुई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 11 Nov 2017

Last updated on: Nov 11, 2017, 00:00 IST

मोदी सरकार की तरफ से पिछले वर्ष की गई नोटबंदी का एक साल पूरा होने पर इंटक पंजाब महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर इंटक पंजाब की महिला प्रधान अनीता शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने जिस तरह से नोटबंदी कर जनता का बूरा हाल किया लोग घंटो बैंको में जाकर रात दिन लाइनों में लगे रहे। एटीएम बंद कर दिए गए थे और जनता में हाहा कार मच गया था। लेकिन नोटबंदी के बाद देश में कोई सुधार नहीं हुआ। उल्टा महंगाई बढ़ गई कारोबार बंद हो गए और नोटबंदी की चोट इतनी गहरी थी कि लोग आज इसे काले दिन के नाम से पुकारने लगे हैं। राष्ट्रीय इंटक के सचिव नरिंदर सिंह ने अपने ब्यान में कहा कि नोटबंदी लागू होने के बाद कारोबारी ही नहीं बल्कि आम आदमी भी परेशान हुआ है। मोदी सरकार से आम जनता का विकास नहीं बल्कि यहां तो अडानी अम्बानी, भाजपा के अमित शाह  के बेटे जय शाह का विकास हुआ है अच्छे दिन तो उनके आए हैं। आज भी नोटबंदी का खौफ लोगों को डरा रहा है। नोटबंदी के बाद जीएसटी से छाई मंदी को लेकर भी व्यापारी वर्ग परेशान है लेकिन मोदी सरकार इसे सही ठहराने पर तुली हुई है। इस अवसर पर मोगा देहाती की अध्यक्ष परविंदर कौर,  पंजाब की उप प्रधान जसविंदर कौर, हरदीप कौर, मेजर सिंह, हरबंस कौर, सुखदीप कौर, अमर कौर, पूनम आदि शामिल थे 

 

Tags: Demonetisation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD