Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नोटबंदी से सिर्फ देश के चौकीदार के दोस्तों को फायदा : आप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 11 Nov 2018

Last updated on: Nov 11, 2018, 00:00 IST

नोटबंदी के दो साल पूरा होने पर केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि नोटबंदी से देश के चौकीदार के दोस्तों को फायदा और आम जनता का नुकसान हुआ है।  पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि नोटबंदी के बाद देश के लोगों से 50 दिन में अर्थव्यवस्था ठीक होने, लोगों को इससे फायदे का दावा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो साल पूरा होने के बावजूद नोटबंदी से देश के आम लोगों को क्या फायदा हुआ, यह बताने में नाकाम रहे। नोटबंदी की वजह से बैंकों के सामने लाइनों में खड़े लोगों को पुलिस की लाठियां भी खानी पड़ी थी। कई गर्भवती महिलाओं का लाइन लगे-लगे प्रसव हो गया तो कई बुजुर्गो की मौत भी हो गई। आप के प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने आईपीएन से बातचीत में कहा कि नोटबंदी मोदी सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है, इसी वजह से देश की अर्थव्यवस्था आज भी चौपट है। दो साल पूरा होने के बावजूद लोग संकट से उबर नहीं पाए हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी की वजह से लोगों को अपने ही पैसे के लिए दर-दर भटकना पड़ा। कई दिनों तक बैंकों के सामने लाइन में लगने को मजबूर किया गया। सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री या किसी मंत्री के मुंह से इन मौतों पर संवेदना के दो शब्द तक नहीं निकले। यह रातोंरात आई देशव्यापी बड़ी त्रासदी थी। यह सरकार का जनता के खिलाफ क्रूर फैसला था। 

सभाजीत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के इस गलत फैसले से लाखों लोगों के रोजगार चले गए, देश की अर्थव्यवस्था चौपट हुई। नोटबंदी के समय किए गए सारे दावे खोखले साबित हुए। इससे न काला धन पकड़ा गया और न ही आतंकवाद और नक्सलवाद की कमर टूटी। नकली नोटों का चलन भी बंद नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मुसीबतें झेलने के बावजूद नोटबंदी का कोई फायदा आम जनता को नहीं मिला। उसका असर तो आज भी है। बैंकों के ज्यादातर एटीएम में आज भी पैसे नहीं रहते, इसलिए बहुत सारे बैंकों ने एटीएम से रकम निकासी की कम कर दी। आप प्रवक्ता ने कहा कि नोटबंदी देश के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है। सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए नोटबंदी को लेकर नए-नए तर्क दे रही है। प्रधानमंत्री को देश की जनता को बताना चाहिए कि नोटबंदी से कितना काला धन मिला। जिन बेकसूर लोगों की लाइनों में लगने से मौत हुई, उनके परिवार को सरकार ने कुछ नहीं दिया। मुआवजा देना पड़ता, इसलिए इन मौतों को स्वीकार तक नहीं किया गया। नोटबंदी को याद कर छोटे व्यापारी, कामगार और आम जनता आज भी सिहर उठते हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी भारत के इतिहास में '8 नवंबर की त्रासदी' के रूप में जाना जाता है। नोटबंदी की वजह से देश में छोटा कारोबार तकरीबन खत्म हो गया। लाखों लोग बेरोजगार हो गए, उनकी रोजी-रोटी के संकट के लिए सरकार जिम्मेदार है।

 

Tags: AAP , Demonetisation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD