Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कांग्रेस ने नोटबंदी के खिलाफ बेंगलुरू में किया प्रदर्शन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरू , 09 Nov 2018

Last updated on: Nov 09, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार की दो साल पहले की गई नोटबंदी के लिए आलोचना की और इसे मुंबई और अमेरिका में हुए 26/11 और 9/11 के आतंकवादी हमलों से भी बुरा हमला करार दिया। कांग्रेस ने 2016 में हुई नोटबंदी के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने प्रदर्शनकारियों को सिटी सेंटर पर संबोधित किया और नोटबंदी की तुलना मुंबई और वल्र्ड ट्रेड सेंटर पर हुए आतंकवादी हमलों से की और कहा, "यह हमला खुद देश के प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था।"कांग्रेस के कम से कम 200 समर्थक प्रदर्शन में शामिल हुए और 500 रुपये और 1000 रुपये की नोटबंदी के दिन को 'काला दिवस' करार दिया।राव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने साल 2016 के आठ नवंबर को अचानक लिए फैसले में नोटबंदी लागू कर दी थी, जिससे आम आदमी को महीनों तक परेशानी झेलनी पड़ी। राव ने कहा, "न सिर्फ नागरिकों को, बल्कि सरकारी बैंकों को भी कैश फ्लो की समस्याओं के कारण भारी नुकसान झेलना पड़ा है।"उन्होंने कहा, "नोटबंदी के जो भी कारण बताए गए थे, इससे देश की अर्थव्यवस्था को कोई फायदा नहीं हुआ है। वहीं, पिछले कुछ महीनों से रुपये का मूल्य भी लगातार गिरता जा रहा है।"यहां तक कि अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत भी राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार के दौरान संप्रग (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) की तुलना में कम है, लेकिन मोदी सरकार इसका लाभ लोगों तक पहुंचाने में असफल रही है। उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस ही देश को मोदी सरकार की 'तानाशाही शासन' से बचा सकती है।

 

Tags: Protest , Congress , Demonetisation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD