Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

एलसीईटी के भविष्य के इंजीनियरों ने चंडीगढ़ लुधियाना नए बन रहे हाईवे की इंडस्ट्रीयल विजिट की

कंपनी द्वारा नए हाईवे संबंधी जानकारी की हासिल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 11 Nov 2017

Last updated on: Nov 11, 2017, 00:00 IST

लुधियाना कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलाजी कटानी कलां द्वारा अपने छात्रों को अकादमिक शिक्षा के साथ साथ उनकी आने वाली प्रोफेशनल जिंदगी से अवगत करवाने के उद्देश्य से नए बन रहे लुधियाना चंडीगढ़ हाईवे के निमार्ण की इंडस्ट्रीयल विजिट का आयोजन किया गया। इस दौरान सिविल इंजीनियरिंग विभाग के लगभग साठ छात्रों ने साईट की विजिट करते हुए उनके काम काज और टैक्नीकल तरीकों की जानकारी हासिल की। इस दौरान प्रोजैक्ट इंजीनियर द्वारा छात्रों को कंकरीट मिक्स प्लांट में ले जाकर सड़क बनाने संबंधी तकनीकी जानकारी शेयर की। इस दौरान छात्रों को उच्च तकनीक मशीनों में गीले कंकरीट मिक्स को मजबूत, हर हालात और मौसम के अनुकूल बनाने के तरीके शेयर किए गए। हालांकि छात्रों ने एक सड़क  बनाने के पीछे उपयोग की जाने वाली साईंस और तकनीकी जानकारी हासिल कर हैरानी व्यक्त की। छात्रों को लेंडफिल, पायह बोरिंग, आरसीसी ग्रिडस, आरसीसी फाउंडेह्वशन, विभिन्न तरह की मिट्टी टेस्ट करने सहित किसी प्रोजैक्ट के ब्लू प्रिंट तैयार करने संबंधी जानकारी दी गई।

इस दौरान इंजीनियरों ने छात्रों को उत्पादन बढ़ाने के तकनीकी तरीके और ईकाई द्वारा आज के समय में अपनाई गई आधुनिक तकनीकों संबंधी भी जानकारी दी। लगभग दो घंटे चली इस वर्कशाप में छात्रों को उनकी आने वाली प्रोफेशनल जिंदगी की अहम जानकारी हासिल हुई। इस कीमती जानकारी को हासिल कर छात्रों ने भी कई प्रश्न उक्त अधिकारियों से पूछे जिनके उत्तर उन्होंने बेहद आसान शब्दों में दिए। इस जानकारी पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए छात्रों ने बताया कि उन्हें इस विजिट से जहां पै्रक्टीकल जानकारी हासिल हुई वहीं यह भी पता लगा कि एक सफल इंजीनियर बनने के लिए खून पसीना एक करना पड़ता है।इस अवसर पर एलसीईटी के चेयरमैन विजय गुप्ता ने बताया कि छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ उनकी आने वाली प्रोफेशनल जिंदगी के लिए इंडस्ट्रीयल टूर बेहद जरूरी होते हैं, जिससे छात्रों को प्रैक्टीकल तरीकों से किताबों से हट कर कुछ नया सीखने को मिलता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए छात्रों के सिलेबस से संबंधित इंडस्ट्रीयल टूर करवाए जाते हैं और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के प्रोग्राम हर संस्था में होने चाहिए क्योंकि इस तरह के प्रोग्राम से छात्रों के ज्ञान में वृद्धि होती है, जो भविष्य में उनके लिए मददगार होती है।

 

 

Tags: Ludhiana College of Engineering

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD