Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

जयंत सिन्हा की जांच करें, लेकिन जय शाह की भी जांच हो : यशवंत सिन्हा

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Nov 2017

Last updated on: Nov 10, 2017, 00:00 IST

वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि उनके बेटे जयंत सिन्हा समेत जिन नेताओं के नाम 'पैराडाइज पैपर्स' में आए हैं, उनकी अवश्य जांच होनी चाहिए। लेकिन, साथ ही भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी की कथित अप्रत्याशित वृद्धि की भी जांच होनी चाहिए। सिन्हा ने समाचार चैनल एनडीटीवी से शुक्रवार को कहा, "मेरा सरकार से आग्रह है कि जिन भी नेताओं के नाम पैराडाइज पेपर्स में हैं, उनकी तय समय सीमा के अंदर जांच होनी चाहिए। सरकार को पंद्रह दिन से लेकर एक महीने के बीच यह बताना चाहिए कि ये नेता दोषी हैं या नहीं।"उन्होंने कहा, "लेकिन, अगर जयंत सिन्हा के खिलाफ जांच होगी तो जय शाह के खिलाफ भी जांच क्यों नहीं होनी चाहिए? जय शाह के मामले में ऐसा क्यों कहा जा रहा है कि जिन्हें भी आपत्ति है वे अदालत जाएं?"

पिछले माह 'द वायर' वेबसाइट ने जय शाह की कंपनी से संबंधित रिपोर्ट छापी था जिसमें कहा गया था कि शाह की कंपनी का टर्नओवर कथित रूप से अचानक एक साल के अंदर 16,000 गुणा बढ़ गया।जय शाह ने इस आरोप को पूरी तरह से गलत बताया। विपक्ष द्वारा मुद्दे को जोरशोर से उठाने पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा था कि जय शाह पर आरोप लगाने वालों को अदालत जाना चाहिए। पैराडाइज पेपर्स मामले में जयंत सिन्हा ने आरोपों को दरकिनार करते हुए कहा है कि उनका लेन-देन पूरी तरह से सही और कानूनी है।

 

Tags: Yashwant Sinha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD