Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

शैमरॉक स्कूल के ३६ छात्रों ने एनडीए में सफलता हासिल की

गत छह वर्षों में शैमरॉक स्कूल के ८३ हुए पास आउट- डायरेक्टर एस के शर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 09 Nov 2017

Last updated on: Nov 09, 2017, 00:00 IST

गत छह वर्षों में शैमरॉक सीनियर सैकेंडरी स्कूल व महाराजा रणजीत सिंह अकादमी एकसाथ प्रयास करके देश को ८३ आफिसर मिले। इस वर्ष भी इस गठजोड़ से ३६ छात्र एनडीए में सफल रहे, जो हमारे लिए गर्व की बात है। उक्त बातें शैमरॉक सीनियर सैकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर एजुकेशन एयर कमांडर (रिटा) एस के शर्मा द्वारा कैंपस में आयोजित एक प्रैस कांफ्रेंस में वयक्त कीं। इस अवसर पर महाराजा रणजीत सिंह अकादमी के डायरेक्टर मेजर जरनल (रिटा) बलजीत सिंह गे्रवाल ने बताया कि पूरे भारत से लगभग चार लाख प्रत्याशियों ने एनडीए के लिए यह परीक्षा दी थी, जिनमें से सिर्फ शैमरॉक स्कूल के  ही ३६ छात्र हैं। उन्होंने आगे कहा कि बेशक देश के हर प्रांत में सैनिक स्कूल व प्राईवेट संस्थाएं बड़े स्तर पर एनडीए की तैयारी करवाते हैं परंतु अभी तक किसी भी संस्था के इतने छात्र सफल नहीं हुए, जो एक रिकार्ड है। 

मेजर जरनल गे्रवाल ने इस कामयाबी का क्रेडिट शैमरॉक सीनियर सैकेंडरी स्कूल व महाराजा रणजीत सिंह अकादमी को देते हुए बताया कि पंजाबियों की दिन प्रति दिन फौज में कम हो रही नफरी को देखते हुए अप्रैल 2011 में इस अकादमी की शुरुआत की थी और अब तक इस प्रयास से पंजाब के ८३ स्पूत फौज में आफिसर के पद पर भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे हैं।शैमरॉक स्कूल के चेयरमैन ए एस बाजवा ने पास आउट होने वाले छात्रों की बैकग्राउंड संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि इन ३६ छात्रों में से अधिकतर छात्र छोटे कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों से हैं, जो अपने क्षेत्र में रहते हुए इस कामयाबी को सोच भी नहीं सकते थे। इस अवसर पर परीक्षा पास करने वाले छात्रों ने मीडिया के साथ विचार विमर्श करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि वे इस परीक्षा में सफल रहे और वे जल्द ही फौज में जाकर भारत माता की सेवा करना चाहते हैं।

 

Tags: Shemrock School

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD