Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता

 

मीडिया पर सरकार और न्यायपालिक जितनी जवाबदेही : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 06 Nov 2017

Last updated on: Nov 06, 2017, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि मीडिया के पास समाज को बदलने की ताकत है और साथ ही मीडिया के ऊपर, निर्वाचित सरकार या न्यायपालिका जितनी समाजिक जवाबदेही भी है। तमिल दैनिक अखबार 'दिना थांती' के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में मोदी ने कहा, "संपादकीय स्वतंत्रता का उपयोग सार्वजनिक हित के लिए करना चाहिए और लिखने की स्वतंत्रता का मतलब 'तथ्यात्मक रूप से गलत लिखने की स्वतंत्रता' नहीं है।"महात्मा गांधी को उद्धरित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रेस 'वास्तव में एक ताकत है, लेकिन इसका दुरुपयोग करना अपराध है।'मोदी ने कहा, "आज, अखबार केवल समाचार नहीं देते हैं। वे हमारी सोच को आकार दे सकते हैं और विश्व के लिए खिड़की खोल सकते हैं। व्यापक संदर्भ में अगर कहें तो मीडिया समाज को बदलने का एक साधन है। इसलिए मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है।"उन्होंने कहा, "भले ही मीडिया प्रतिष्ठान निजी लोगों के स्वामित्व वाले हो सकते हैं, लेकिन वे जनहित के लिए काम कर रहे हैं। जैसा कि विद्वानों ने कहा है, यह(मीडिया) ताकत के बदले शांति से बदलाव स्थापित करने का एक जरिया है। इसी कारण इसपर चुनी हुई सरकार और न्यायपालिका जितनी जवाबदेही है।"मोदी ने याद दिलाया कि किस तरह राजा राममोहन राय के 'संवाद कौमुदी', बाल गंगाधर तिलक के 'केसरी' और महात्मा गांधी के 'नवजीवन' ने औपनिवेशिक काल में जनमत खड़ा करने और स्वतंत्रता संघर्ष के लिए प्रोत्साहित करने का काम किया था।प्रधानमंत्री ने कहा, "आज, सभी नागरिक विभिन्न श्रोतों से मिली खबरों का विश्लेषण और पुष्टि करने की कोशिश करते हैं। इसलिए, मीडिया को अवश्य ही अपनी विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने चाहिए। विश्ववसनीय मीडिया संस्थानों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हमारे स्वस्थ लोकतंत्र के लिए भी अच्छा है।"उन्होंने कहा कि इन दिनों अधिकतर मीडिया डिस्कोर्स(संवाद) राजनीति के आस-पास घूमता नजर आता है, लेकिन भारत सिर्फ राजनीतिज्ञों से नहीं बना है।मोदी ने कहा, "यह 125 करोड़ भारतीयों का भारत देश है। मुझे यह देखकर काफी खुशी होगी अगर मीडिया उनपर(जनता) और उनकी उपलब्धियों पर अधिक रपटें प्रकाशित करे।" 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD