Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

जापानी सम्राट से मिले ट्रंप, शिंजो आबे से उत्तर कोरिया पर चर्चा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टोक्यो , 06 Nov 2017

Last updated on: Nov 06, 2017, 00:00 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को जापान के सम्राट अकीहितो से मुलाकात की और प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया, जहां दोनों नेताओं ने उत्तर कोरियाई खतरे और द्विपक्षीय अर्थव्यवस्था पर चर्चा की। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप रविवार को यहां दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, जो उनके एशिया दौरे का पहला पड़ाव है।इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने सोमवार को टोक्यो में इम्पीरियल पैलेस में जापान के सम्राट अकीहितो और उनकी पत्नी साम्राज्ञी मिशिको से मुलाकात की।इसके बाद ट्रंप और आबे ने उन जापानी नागरिकों के परिवारों से मुलाकात की जिन्हें उत्तर कोरिया ने अगवा किया है। परिजनों की दुखद दास्तान सुनने के बाद ट्रंप ने आबे के साथ उनके (अगवा नागरिकों के परिवार को) प्रियजनों से मिलाने का संकल्प लिया। सीएनएन के मुताबिक, संवाददाता सम्मेलन में आबे ने ट्रंप की शान में कसीदे पढ़े।आबे ने कहा, "महज एक साल पहले..मैं राष्ट्रपति ट्रंप से न्यूयॉर्क में मिला।"उन्होंने कहा कि उसके बाद से दोनों नेताओं के बीच कई बार मुलाकात हो चुकी हैं, दोनों के बीच फोन पर कई बार बातें हुई हैं और दोनों एक साथ कई बार गोल्फ खेल चुके हैं। आबे ने कहा कि एशिया दौरे के दौरान ट्रंप का पहले पड़ाव के रूप में जापान आना बाकी दुनिया को दिखाता है कि 'अमेरिका-जापान गठबंधन' अटूट है। उन्होंने कहा, "आपका धन्यवाद डोनाल्ड।"जापानी प्रधानमंत्री ने कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति के इस रुख का समर्थन करता है कि 'उत्तर कोरिया पर सभी विकल्प खुले हुए हैं।' उन्होंने कहा, "20 साल से ज्यादा समय से अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने उत्तर कोरिया के साथ संवाद करने का प्रयास किया..अब बातचीत करने का समय नहीं बल्कि उस पर (उत्तर कोरिया) पर ज्यादा से ज्यादा दबाव बनाने का समय है।"इसकी प्रतिक्रिया में ट्रंप ने जापान का साथ देने का संकल्प लिया क्योंकि दोनों देश उत्तर कोरिया से खतरे का सामने कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका जापान के लोगों के साथ उत्तर कोरियाई खतरे के खिलाफ एकजुटता से खड़ा है। इतिहास ने यह बार-बार साबित किया है कि मजबूत व स्वतंत्र राष्ट्र हमेशा से उस अत्याचार करने वाले राष्ट्र पर विजय हासलि करते हैं जो लोगों को सताते हैं।"प ने यह भी घोषित किया कि उत्तर कोरिया को लेकर अमेरिकी रुख में अब 'सामरिक धैर्य का युग खत्म हो गया है।'ट्रंप ने जापानी और अमेरिकी व्यापारिक नेताओं से मुलाकात के साथ की। उन्होंने कहा, "हम उचित और खुला व्यापार चाहते हैं, लेकिन फिलहाल जापान के साथ हमारा व्यापार उचित और खुला नहीं है, लेकिन मैं जानता हूं कि ऐसा जल्द ही होगा।"जापान दौरे के बाद ट्रंप मंगलवार को दक्षिण कोरिया के लिए रवाना हो जाएंगे। 

 

Tags: Donald Trump , Shinzo Abe

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD