Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री की कांग्रेस के विरूद्ध ‘दीमक’ की टिप्पणी को बीजेपी विरूद्ध उभर रही लहर की निराशा बताया

हिमाचल में मोदी द्वारा की जा रही एक के बाद एक चुनाव रैलियों का मजाक उड़ाया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नचान/फतेहपुर , 05 Nov 2017

Last updated on: Nov 05, 2017, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस के  विरूद्ध की गई ‘दीमक’ की टिप्पणी के लिए उनकी तीखी आलोचना करते हुये कहा कि भारतीय नेता द्वारा हिमाचल प्रदेश के चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिये समर्थन जुटाने के लिए तिलमिला कर एक चुनाव क्षेत्र से दूसरे चुनाव क्षेत्र की तरफ जाकर लगातार रैलियां करने का मजाक उड़ाया है।कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल में अपनी हार संबंधी दीवार पर लिखा हुआ पढ़ा तो प्रधानमंत्री ने राज्य का उन्मत्त दौरा शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मोदी के दौरे करने के जनून के कारण ही उन्होंने अपने दौरों के लिए देरी कर ली है।कांग्रेस के विरूद्ध मोदी द्वारा  ‘दीमक’ की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया करते हुये कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि गत् 70 वर्षों में देश को जिस विकास की राह पर डाला गया था, अब देश उस राह से भटक गया है जिससे पूरा ढांचा तहस-नहस हो गया है ।  पंजाब के मुख्य मंत्री ने कहा कि हिमाचल कभी भी उस तरह विकास नहीं करेगा जिस तरह का विकास बीते समय में कांग्रेस की विभिन्न सरकारों के दौरान करता रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी देशभर में भाजपा के विरूद्ध बढ़ रहे रोष के कारण उनकी निराशा को दर्शाता है। नाचन (मंडी) और फतेहपुर (कांगड़ा) में कांग्रेसी उम्मीदवारों के पक्ष में विशाल रैलियों को संबोधन करके चुनाव मुहिम का आगाज करते हुये कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री को इस बात का अंदाजा तो हो गया है कि भाजपा का सफाया होने वाला है और इसी कारण  वह थोड़ी बहुत उम्मीद के साथ स्थिति को संभालने के लिए निजी तौर पर यह सब यत्न कर रहे हैं ताकि इससे वह लोगों को मुर्ख बना सकें। 

कैप्टन अमरिंदर सिंह जिन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा हिमाचल में लगातर दौरों के कारण अपनी रैलियों को टाल दिया था, ने कहा कि प्रधानमंत्री के इन दौरों से कुछ भी हासिल होने वाला नहीं क्योंकि इस राज्य के लोगों ने राष्ट्रीय स्तर पर और जहां-जहां भी भाजपा की सरकारें हैं उन राज्य का हश्र देख लिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि नोटबंदी से ले कर जी.एस.टी. तक मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के बुरे फ़ैसलों ने लोगों का दिवाला निकाल दिया है और लोग इस पार्टी से पूरी तरह निराश हो गए हैं।  कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि जब मोदी सरकार ने नोटबंदी का बेकार फ़ैसला लागू किया तो लोगों की जेब में चाय का कप पीने के लिए भी कोई पैसा नहीं बचा था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों के साथ जी.एस.टी. का पैसा देने का वायदा किया था परन्तु केंद्र सरकार द्वारा इस वादे को पूरा ना करने के काण राज्य सरकारें विकास और कल्याण योजनाओं के लिए कठिन दौर से गुजर रही हैं।कैप्टन अमरिंदर सिंह जो कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के मुख्य प्रचारकों में से एक हैं, ने प्रधानमंत्री के  देश के खजाने पर बोझ डालते हुये देश में बुलेट ट्रेन लाने के निर्णय को बेतुका बताया जिसकी सवारी करना जहाज की सवारी करने से भी मंहगा होगा। कोई व्यक्ति जहाज की सस्ती सवारी छोडक़र बुलेट ट्रेन की सवारी के लिए अधिक खर्च क्यों करना चाहेगा और साथ ही कहा कि मोदी सरकार को करदाताओं की मेहनत की कमाई को बर्बाद करने का काई भी पछतावा नहीं है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लोगों को नचान से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार लाल सिंह कौशल और फतेहपुर से सुजान सिंह पठानिया के हक में वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि मोदी सरकार के बिना सोचे समझे लागू किये फ़ैसलों से पंजाब और अन्य कई राज्यों की सरकारें वित्तीय संकट में घिर गई हैं और आम लोगों की स्थिति का अंदाज़ा भी नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा को लोगों की मौजूदा स्थिति से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने मोदी को कहा कि क्या केंद्र सरकार बताएगी कि सूबे और लोग पैसे से बिना किस तरह अपना समय व्यतीत करें।पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरभद्र सिंह सरकार के दौरान हिमाचल प्रदेश में बड़े स्तर पर विकास हुआ है और इस पहाड़ी राज्य के लोग अपने इस विकास और अमन -शांति के सफऱ को निरंतर जारी रखना चाहते हैं जो सिफऱ् कांग्रेस सरकार ही संभव बना सकती है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह का हिमाचल प्रदेश और यहां के लोगों के साथ प्यार निश्चित रूप से उनके नेतृत्व में राज्य को विकास की ओर ऊंची मंजिलों की तरफ लेकर जायेगा।पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मतदान हमारे बच्चों के भविष्य संबंधी लड़ी जा रही लड़ाई है। उन्होंने रैली में पहुंचे लोगों को न्योता दिया कि वह अपने घरों में वापस जाने के बाद अपने पड़ोसियों को समझाये कि राज्य के हित वाली पार्टी सिफऱ् कांग्रेस ही है।पंजाब की मिसाल देते हुये कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार आने के बाद आर्थिकता को पुन: पैरों पर खड़े होने का आधार बना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान हिमाचल प्रदेश में बड़े स्तर पर उद्योगीकरण हुआ और वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में रोजग़ार के बड़े अवसर  जारी रहेंगे। 

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उनकी तरह वीरभद्र सिंह ने भी इन चुनावों को अपना आखिरी चुनाव बताया है क्योंकि वह दोनों अब नौजवानों के आगे आने के समर्थक हैं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने यह मतदान इसलिए लडने का फ़ैसला किया है क्योंकि देश के  सामने मौजूदा संकट की लड़ाई में शामिल होना और राज्य का और अधिक विकास करना है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की तरफ से अपने आखिरी शासनकाल के दौरान शुरू किये विकास कार्यो को पूरा किये जाने की ज़रूरत है। बाद में पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि फतेहपुर में स्थाना से तलवाड़ तक 4 किलोमीटर के सडक़ों के निर्माण संबंधी वर्ष 2007 में किये वायदे को पूरा करके हिमाचल प्रदेश के विकास में अपने हिस्से का योगदान देंगे।इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नचान सें लाल सिंह कौशल की कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर सर्वसम्मत्ति से चुनाव करने की सराहना करते हुये कहा कि जैसे गुरदासपुर में हाल ही में हुए उप चुनाव में समूह कांग्रेस पार्टी सुनील जाखड़ के हक में उतरी थी, उसी तरह अब भी पार्टी का समूचा कैडर लाल सिंह के हक में है। उन्होंने कहा कि गुरदासपुर से पार्टी के उम्मीदवार ने बहुत बड़ी लीड लेकर जीत हासिल की थी।फतेहपुर में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र से उनको कांग्रेस पार्टी की बेमिसाल जीत होने की उम्मीद है क्योंकि सुज्जन सबसे बढिय़ा उम्मीदवार हैं। उनको पूरा यकीन है हिमाचल प्रदेश के लोग भी पंजाब की विधान सभा चुनाव और गुरदासपुर के उपचुनाव की तरह कांग्रेस पार्टी के पक्ष में शानदार फैसला देंगे। 

हिमाचल प्रदेश में ‘जानदार’ कांग्रेस लीडरशिप के नेतृत्व वाली सरकार की शानदार प्राप्तियों को गिनाते हुये कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि वीरभद्र सिंह के नेतृत्व अधीन बहुत बड़े स्तर पर विकास हुआ और हर नागरिक ने सरकार द्वारा चलाईं गई कल्याणकारी स्कीमों का भरपूर लाभ उठाया है। पंजाब के मुख्य मंत्री ने दोहराया कि कांग्रेस के इस कार्यकाल के दौरान हिमाचल प्रदेश की विकास यात्रा सुनहरी अक्षरों  में दर्ज की जायेगी। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का हवाला देते हुये उन्होंने सरकार द्वारा लोगों के साथ किये वायदों को पूरा किये जाने का भी जि़क्र किया।हिमाचल प्रदेश के मुख्य मंत्री वीरभद्र की प्रशंसा करते हुये कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि इस राज्य ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत प्राप्तियां हासिल की हैं और सरकार के प्रयासों स्वरूप हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में एक मशहूर सूबा बनकर उभरा है और यह सब इसलिए संभव हो सका क्योंकि सरकार ने हर काम और प्रयत्न ज़मीनी स्तर से शुरू किया था। उन्होंने गर्व से यह भी कहा कर देश के सभी छोटे राज्यों में से हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक स्तर पर अव्वल रहा है और मीडिया स्टडीज़ सैंटर के एक सर्वेक्षण मुताबिक ईमानदार सूबा भी घोषित किया गया है।वीरभद्र सरकार की प्राप्तियों संबंधी आगे बताते हुये कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि इस कार्यकाल के दौरान गरीब, बे-सहारा, जरूरतमंद परिवारों को 56 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की गई जिससे 30 हज़ार लोगों को लाभ पहुंचा। इसके अलावा आय की वृद्धि को और बढ़ाने के उद्देश्य के तौर पर बहुत सी जन -कल्याण योजनाएं जैसे कि सामाजिक सुरक्षा पैंशन, बेरोजग़ार भत्ता स्कीम, कृषि, सिंचाई, औद्यगिक, मकान, शिक्षा और स्वास्थय सेवा में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल दौरान पिछले 5 वर्षो दौरान हिमाचल में बहुत विस्तार हुआ है।पंजाब के मुख्यमंत्री आगामी सप्ताह सोमवार को हिमाचल प्रदेश में मंडी और नालागढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में रैली करेंगे और दो अन्यरैलियां नूरपुर और हरोली में मंगलवार को की जांएगी। 

 

Tags: Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD