Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राजनाथ सिंह भारत-तिब्‍बत सीमा पुलिस की 56वीं स्‍थापना दिवस परेड में शामिल हुए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ग्रेटर नोएडा , 24 Oct 2017

Last updated on: Oct 24, 2017, 00:00 IST

केन्‍द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भारत-तिब्‍बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 56वीं स्‍थापना दिवस परेड में आज आईटीबीपी की 39वीं बटालियन, सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा में शामिल हुए।  इस अवसर पर संस्‍कृति राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) और पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्‍य मंत्री डॉ. महेश शर्मा, आईटीबीपी के महानिदेशक श्री आर के पचनंदा और वरिष्‍ठ अधिकारी उपस्थित थे। श्री राजनाथ सिंह ने सलामी ली और स्‍थापना दिवस परेड का निरीक्षण किया। परेड में महिला दल के नेतृत्‍व में कमांडो, स्‍कि‍ईंग, पर्वतारोहण, नक्‍सलियों के खिलाफ अभियानों और विभिन्‍न सीमावर्ती टुकडि़यों ने बल के सभी पहलुओं को प्रदर्शित किया। परेड में पहली बार हाल ही में आईटीबीपी में शामिल किए गए हिम स्‍कूटर, सभी क्षेत्रों के अनुकूल विभिन्‍न प्रकार के वाहनों और आधुनिक एसयूवी, पोल नेट भी थे।इस अवसर पर केन्‍द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आईटीबीपी के जवानों ने 9000 फुट से लेकर 18000 फुट तक की ऊंचाई पर कठिन परिस्थितियों में सीमा की सुरक्षा करते हुए अपने प्राणों के बलिदान दिए हैं। उन्‍होंने कहा कि आईटीबीपी न केवल भारत-चीन सीमा की रक्षा करती है बल्कि इसकी देश की आंतरिक सुरक्षा में भी जिम्‍मेदार भूमिका है। उन्‍होंने कहा कि आईटीबीपी के जवान पूर्वोत्तर तथा वामपंथी नक्‍सल प्रभावित क्षेत्रों में भी तैनात किए जाते हैं।श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्‍होंने स्‍वयं भारत-चीन सीमा चौकियों (बीओपी) का दौरा किया और देखा है कि आईटीबीपी के जवान -40 डिग्री सेल्सियस से भी कम तापमान तथा ऑक्‍सीजन की कमी वाली कठिन परिस्थितियों में कैसे अपना कर्तव्‍य निभाते हैं।उन्‍होंने कहा कि गृह मंत्रालय को 50 नए बीओपी स्‍थापित करने का प्रस्‍ताव प्राप्‍त हुआ है जिस पर विचार किया जाएगा।

गृह मंत्री ने कहा कि लद्दाख में ‘मॉडल बीओपी’ निर्मित किए जा रहे हैं जिसका उद्देश्‍य बीओपी के अंदर 20 डिग्री सेल्सियस तापमान बनाए रखना है। उन्‍होंने कहा कि बाद में अन्‍य इलाकों में भी इसके समान बीओपी स्‍थापित किए जाएंगे। आईटीबीपी कर्मियों की तकलीफों के बारे में बताते हुए उन्‍होंने कहा कि इन क्षेत्रों में निगरानी के लिए जवानों को हिम स्‍कूटर दिए गए हैं और इस प्रकार के अन्‍य क्षेत्रों में भी यह सुविधा उपलब्‍ध कराई जाएगी। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 35 बीओपी में उन्‍नयन कार्य भी शुरू किया गया है।इन क्षेत्रों में कनेक्टिविटी और खर्च के बारे में उन्‍होंने कहा कि दिवाली के अवसर पर सैनिकों को तोहफा दिया गया था जिसमें कॉल दरें 6.50 रुपये प्रति मिनट से घटाकर 1 रुपये प्रति मिनट कर दी गई थी। उन्‍होंने कहा कि 11000 फुट की ऊंचाई पर तैनात सैनिकों को कम वजन वाले विशेष वस्‍त्र प्रदान किए गए हैं। उन्‍होंने कहा कि जल्‍द ही ऐसे वस्‍त्र और पर्वतारोहण के उपकरण 9000 फुट की ऊंचाई पर तैनात सैनिकों को भी दिए जाएंगे। उन्‍होंने आईटीबीपी में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए आईटीबीपी के महानिदेशक की भी सराहना की। 

गृह मंत्री ने कहा कि चीन की सीमा पर तैनात सैनिकों को उनके प्रशिक्षण के दौरान चीनी भाषा भी सिखाई जाएगी।श्री राजनाथ सिंह ने अधिकारियों से एक शहीद के परिवार की जिम्‍मेदारी उठाने का भी आग्रह किया। उन्‍होंने कहा कि शहीदों के परिजनों की मदद के लिए ‘भारत के वीर’ नाम से पोर्टल का शुरू किया गया है और शहीद के परिवार को कम-से-कम एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि अपना कर्तव्‍य निभाते हुए अपंग होने वाले सैनिकों की भी इस कोष से मदद की जाएगी।इस अवसर पर विशिष्‍ट सेवा के लिए 6 कर्मियों को राष्‍ट्रपति के पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए 26 कर्मियों को पुलिस पदक से सम्‍मानित किया गया।गृह मंत्री द्वारा बल के पशुओं की सेवा के लिए विशेष पदक श्रेणी में छत्तीसगढ़ के नक्‍सल रोधी अभियानों में तैनात 29वीं बटालियन के बुनियादी प्रशिक्षण केन्‍द्र, भानु के अश्‍व ‘ब्‍लैक ब्‍यूटी’ और श्‍वान ‘मछली’ को सर्वेश्रेष्‍ठ अश्‍व तथा सर्वेश्रेष्‍ठ श्‍वान पदक से सम्‍मानित किया गया। 38वीं बटालियन को वर्ष-2017 की ‘सर्वेश्रेष्‍ठ गैर-सीमा बटालियन’ जबकि पहली बटालियन को ‘सर्वेश्रेष्‍ठ बटालियन’ की ट्रॉफी से नवाजा गया।    

 

Tags: Rajnath Singh , Dr Mahesh Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD