Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भाजपा अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने अखिलेश यादव से पूछा उनका धर्म

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 23 Oct 2017

Last updated on: Oct 23, 2017, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के उस बयान पर कड़ा एतराज जताया है, जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म की अफीम साथ लेकर चलती है। उन्होंने अखिलेश से उनका धर्म भी पूछा है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने सोमवार को कहा, "अखिलेश यादव को धर्म के मायने का पता ही नहीं है। यदि उन्हें रंचमात्र भी धर्म के मायने का पता होता तो वह अपने मुख्यमंत्रित्व काल में राजधर्म का पालन अवश्य करते। फिर जनता कुशासन से त्रस्त न रहती, अपराधियों का संरक्षण न होता, प्रदेश भर में अवैध कब्जे न होते, किसान आत्महत्या न करता, गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास प्राप्त हुए होते और प्रदेश की जनता खुशहाल होती।"उन्होंने कहा, "राष्ट्रधर्म पालन करने वाले लोग यदि भाजपा की पवित्र राजनीति को धर्म की अफीम साथ लेकर चलने की बात करते हैं तो ऐसे लोगों का जनता मखौल उड़ाती है। केंद्र में मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार समाज के सभी वर्गो, सभी क्षेत्रों का पूर्णता विकास करने में जुटी हुई है। हमारी सरकारें सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति की भी चिंता करती है। सबका विकास करना और सबको साथ लेकर चलने वाली राजनीति ही भाजपा का धर्म है।" डॉ. पांडेय ने कहा, "मैं यादव से पूछना चाहता हूं कि उनका क्या धर्म है? क्या सरकार में रहते मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करना, पिता को अपमानित करना, उत्तर प्रदेश की 22 करोड़ जनता को, जिसने उन्हें सत्ता पर बिठाया, उसे दिग्भ्रमित करना, अपराधियों को संरक्षण देना, अवैध खनन करने वालों को बगल में बैठाना ही राजनीति है? अखिलेश यादव को जवाब देना चाहिए कि क्या स्वच्छ राजनीति करने के यही मानक हैं?"प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, "सच्चाई तो यह है कि योगी सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करने के बजाए हिंदुस्तान की संस्कृति-सभ्यता के प्रतीक धर्मस्थलों पर जाने का काम कर रही है। यही अखिलेश यादव और सपा को हजम नहीं हो रहा है। उन्हें समझना चाहिए कि सपा की इसी प्रकार की राजनीति के चलते उत्तर प्रदेश की जनता ने उन्हें सत्ता से बेदखल किया है और यदि वह अभी भी यही करते रहे तो उप्र की राजनीति से सपा का एकदम सफाया हो जाएगा।"

 

Tags: Mahendra Nath Pandey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD