Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

मेट्रो किराया वृद्धि का विरोध कर रहे आप नेता हिरासत में लिए गए

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Oct 2017

Last updated on: Oct 13, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने मेट्रो किराया वृद्धि के खिलाफ शुक्रवार को यहां निर्माण भवन में स्थित केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया। आप ने कहा कि दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम सहित आप नेताओं को शहर की पुलिस ने बाद में हिरासत में ले लिया और उस जगह से हटा दिया। मेट्रो के बढ़े किराए के विरोध में बुधवार और गुरुवार को शहर भर के मेट्रो स्टेशनों पर प्रदर्शन करने के बाद आप के स्वयंसेवकों ने 'मेट्रो किराया सत्याग्रह' के अंतर्गत यह विरोध प्रदर्शन किया। आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के विरोध के बावजूद मंगलवार को मेट्रो के किराए में वृद्धि कर दी गई। इस साल दूसरी बार किराया बढ़ाए जाने को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) और दिल्ली सरकार के बीच लड़ाई छिड़ गई है। इससे पहले इस सप्ताह दिल्ली के आप संयोजक गोपाल राय ने कहा था कि किराया वृद्धि से सिर्फ कैब कंपनियों जैसे ओला, उबर को फायदा मिलेगा, जिनकी सेवाएं मेट्रो से सस्ती हो जाएंगी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी कहा था कि मेट्रो के किराए में वृद्धि कैब संचालकों को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया है। 

 

Tags: PROTEST , Gopal Rai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD