Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रणब मुखर्जी को ‘गुरू-संग्रह’ पुस्तक भेंट की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Oct 2017

Last updated on: Oct 12, 2017, 00:00 IST

मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज नई दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी को ‘गुरू-संग्रह’ पुस्तक भेंट की। इस पुस्तक में श्री प्रणब मुखर्जी द्वारा दिए गए दीक्षान्त भाषणों का संकलन है। यह पुस्तक नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने तैयार की है।इस अवसर पर श्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि श्री प्रणब मुखर्जी हमारे लिए हमेशा पथप्रदर्शक रहे और उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में नवीनता, अनुसंधान और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक ख्याति प्राप्त व्यक्ति श्री प्रणब मुखर्जी के लिए उपहार है और इसे विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों में वितरित किया जाएगा।श्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि उनका हमेशा से मानना है कि यदि हमें पहले नम्बर की रैंकिंग हासिल करनी है तो हमें उच्च शिक्षा में गुणवत्ता व सुधार, खासतौर से अनुसंधान और नवप्रवर्तनशीलता पर विशेष ध्यान देना देना होगा। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि श्री जावड़ेकर के नेतृत्व में हम अपने शिक्षण संस्थानों के स्तर को सुधार सकेंगे। ताकि हम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों से मुकाबला कर सकें। उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर की सराहना की और इस पुस्तक को लाने के लिए आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग में सचिव श्री के. के. शर्मा भी मौजूद थे।

 

Tags: Pranab Mukherjee , Prakash Javadekar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD