Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वीरभद्र सिंह ने ठियोग विस व शिमला में ऑनलाइन किये लोकार्पण व आधारशिलाएं रखीं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 10 Oct 2017

Last updated on: Oct 10, 2017, 00:00 IST

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज प्रदेश सचिवालय से अनेक विकासात्मक परियोजनाओं के ऑनलाइन लोकार्पण व आधारशिलाएं रखीं।मुख्यमंत्री ने शिमला के नवबहार में सत्यानन्द स्टोक्स मैमोरियल सुपरवाईजर प्रशिक्षण केन्द्र का लोकार्पण किया। उन्होंने ठियोग स्थित नेहरू मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमां का अनावरण किया।उन्होंने ठियोग के धमान्दरी-पटरोग के लिए 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया इससे क्षेत्र की लगभग 2000 की आबादी लाभान्वित होगी।मुख्यमंत्री ने ठियोग के हलाई-बासा-महावग सड़क, सरीवन-जदेवग सड़क का किया लोकार्पण। मुख्यमंत्री ने ठियोग स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज के जनजातीय लड़कियों के छात्रावास का किया लोकार्पण। उन्होंने नव स्तरोन्नत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कथोग, नव स्तरोन्नत राजकीय उच्च पाठशाला बथलावग, राजकीय उच्च पाठशाला जनोटी तथा नव स्तरोन्नत राजकीय माध्यमिक पाठशाला कण्डा को क्रियाशील करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने ठियोग विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न आधारशिलाएं रखीं जिसमें ठियोग के पराला में एचपीएमसी एप्पल जूस कन्सन्ट्रेट प्लांट, छैला-शलोहा सम्पर्क सड़क को पक्का करने, धरेच-गवेच-सिद्धपुर सड़क को पक्का करने, सरोग से कड़ेओग के लिए सम्पर्क सड़क को पक्का करने, लाफूघाटी से पटिनाल के लिए सम्पर्क सड़क को पक्का करने, सलाड़ से दारजोलीधार के लिए सम्पर्क सड़क को पक्का करने, टियाली मन्दिर से नहोल के लिए सम्पर्क सड़क को पक्का करने तथा नंगलदेवी से नलेहा के लिए सम्पर्क सड़क को पक्का करने के लिए आधारशिलाएं शामिल हैं ।उन्होंने प्लांट हैल्थ क्लीनिक की आधारशिला भी रखी।मुख्यमंत्री ने ठियोग विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च पाठशाला धमांदरी के अतिरिक्त भवन तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाड़ाकुफर के अतिरिक्त खण्ड की भी आधारशिलाएं रखीं। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल (डा) धनी राम शांडिल भी अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD