Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधीश ए.के.गोयल ने दिया भारतीय संविधान के विभिन्न पक्षों पर वक्तव्य

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 07 Oct 2017

Last updated on: Oct 07, 2017, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने समाज को भारतीय संविधान के विभिन्न पक्षों से अवगत करवाने के दृष्टिगत आज हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में ‘भारतीय संविधान के विभिन्न पक्ष’ पर वक्तव्य का आयोजन किया। भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधीश आदर्श कुमार गोयल ने आयोजन का उद्घाटन किया।न्यायधीश ए.के. गोयल ने अपने उद्घाटन सम्बोधन में शिमला शहर को आकर्षण का केन्द्र बताया तथा सादगी के लिए प्रदेश के लोगों की सराहना की।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य विधि सेवा प्राधिकरण सभी को न्याय प्रदान करने में अपनी बेहतरीन सेवाएं दे रहा है। उन्होंने संविधान सभा में डॉ. बी.आर अम्बेडकर द्वारा दिए गए समापन भाषण का उदाहरण देते हुए कहा कि डॉ. अम्बेडकर महानतम कानूनविद्व थे। उन्होंने कहा कि संविधान को अपनाने का निर्णायक उद्देश्य सभी के लिए न्याय सुनिश्चित बनाना था जो कि भारतीय संविधान की आत्मा है तथा इसे संविधान की प्रस्तावना में शामिल किया गया।

‘कानून के शासन’ के बारे में बात करते हुए न्यायधीश गोयल ने कहा कि महाभारत तथा रामायण जैसे महान ग्रन्थों में हमें ऐसे कई उदाहरण मिलते है जिसके माध्यम से दर्शाया गया है कि किस प्रकार उस समय समाज में कानून व्यवस्था कायम रखी गई। उन्होंने कहा कि भारत में प्रत्येक काल के दौरान कुशल शासन के लिए उपयुक्त कानून बनाए गए थे। न्यायधीश गोयल ने कहा कि ब्रिटिश काल के दौरान भारत में कानून व्यवस्था थी लेकिन आम लोगों न्याय प्रदान नहीं होता था। 

उन्होंने कहा कि देश की प्रथम व सर्वोच्च जिम्मेवारी है कि लोगों के कल्याण व न्याय को सुनिश्चित बनाए, जो कि संविधान का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि संविधानसभा में महान न्यायधीशों ने परिचर्चा की कि किस तरह समानता, आजादी व भाईचारे के सिद्धान्तों व सभी के लिए न्याय सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे किसी व्यक्ति को नायक मानकर अनुसरण न करें बल्कि संविधान की सच्ची भावना को समझकर उसका अनुसरण करें।उन्हांने व्यतव्य श्रृंखला के आयोजन के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण की सराहना की।अपने स्वागत सम्बोधन में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायधीश संजय करोल ने कहा कि न्यायधीश गोयल एक महान विद्वान है तथा उन्होंने वास्तविकताओं को ध्यान में रखते हुए कई निर्णायक निर्णय दिए हैं।इस अवसर पर न्यायधीश त्रिलोक सिंह चौहान, न्यायधीश सुरेश्वर ठाकुर, न्यायधीश विवेक सिंह ठाकुर, न्यायधीश अजय मोहन गोयल, न्यायधीश सन्दीप शर्मा, न्यायधीश सी.बी. बरोवालिया, हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष श्री वी.के. शर्मा, राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष श्री पी.एस. राणा, भारत के सहायक सोलिस्टर जनरल के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय बार संघ के अध्यक्ष, वरिष्ठ वकील तथा बार एसोसिएशन के सदस्य, सचिव विधि, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायलय के रजिस्ट्रार, सदस्य सचिव, हिमाचल प्रदेश विधि सेवाएं के सदस्य सचिव व प्रशासनिक अधिकारी, न्यायिक अकादमी के निदेशक व उप निदेशक, 300 विधि छात्र तथा विभिन्न विधि विश्वविद्यालयों के शिक्षकों ने भी आयोजन में भाग लिया। 

 

Tags: Judiciary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD