Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नोटबंदी बाद 2 लाख कंपनियों ने 4550 करोड़ रुपये जमा किए, निकाले

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Oct 2017

Last updated on: Oct 06, 2017, 00:00 IST

सरकार ने शुक्रवार को कहा कि नोटबंदी के बाद दो लाख संदिग्ध कंपनियों ने खाते का संचालन कर 4,550 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा कराई और निकाली है। यह जानकारी 13 बैंकों से मिली है। सरकार ने इसे कालेधन के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी सफलता बताया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में शुक्रवार को कहा गया है कि इस वर्ष की शुरुआत में कंपनियों के रजिस्टर में दर्ज 209,323 संदिग्ध कंपनियों पर रोक लगा दी गई थी और उनके बैंक खातों का संचालन केवल उनकी देनदारियां पूरी करने के लिए सीमित कर दिया गया था। 

बयान में कहा गया है कि पिछले साल नोटबंदी की घोषणा के एक दिन बाद नौ नवंबर को जब तक उनपर रोक नहीं लगाई गई थी, तब तक इन कंपनियों ने अपने खाते में 4,573.87 करोड़ रुपये की बड़ी राशि जमा करा दी थी और उसी के समान 4,552 करोड़ रुपये की रकम वापस भी निकाल ली थी। ऋण खातों के साथ ही 80.79 करोड़ रुपये का नकारात्मक ओपनिंग बैलेंस था।बयान में कहा गया है, "उसके बाद खातों को फिर से शेष राशि के साथ निष्क्रिय खातों के रूप में छोड़ दिया गया था। जैसा कि पहले बताया गया है, नोटबंदी के बाद से लेकर जब तक कंपनियों को भंग नहीं कर दिया गया, तब तक कंपनियां प्राधिकारियों को धन प्रेषित करती रहीं। कुछ मामलों में, कुछ कंपनियां अधिक साहसी हो गई हैं और बंद होने के बाद भी जमा और निकासी करती रहीं।"इसी तरह, एक अन्य बैंक के मामले में 3,000 से अधिक कंपनियों के पास एक से अधिक खाते थे। आठ नवंबर, 2016 तक इनके पास करीब 13 करोड़ रुपये की राशि जमा थी। नोटबंदी की घोषणा के बाद इन कंपनियों ने करीब 3,800 करोड़ रुपये जमा किए और वापस निकाल लिए। खातों को सीज करते वक्त इनमें लगभग 200 करोड़ रुपये का एक नकारात्मक संचयी शेष बना हुआ था। बयान में कहा गया है, "इसपर गौर करने की जरूरत है कि यह आंकड़ा सरकार द्वारा बंद की गई संदिग्ध कंपनियों की कुल संख्या का लगभग 2.5 प्रतिशत है। इन कंपनियों द्वारा किया गया पैसों का यह लेनदेन शायद भ्रष्टाचार के हिमालय की एक चोटी हो सकती है।"बयान में कहा गया है कि इन 13 बैंकों ने आंकड़ों की अपनी पहली किस्त जमा करा दी है। उनके द्वारा प्राप्त आंकड़े केवल लगभग 5,800 कंपनियों (बंद की गई दो लाख से अधिक कंपनियों में से) से संबंधित हैं, जिनमें 13,140 खाते शामिल हैं।नोटबंदी से पहले के इन कंपनियों के खातों के बैलेंस और नोटबंदी के दौरान उनके खातों से किए गए लेनदेन से संबंधित यह आंकड़ा अधिक चौंकाने वाला है। इन कंपनियों ने ऋण खातों को अलग करने के बाद आठ नवंबर, 2016 को इन कंपनियों के खातों में मात्र 22.05 करोड़ रुपये जमा थे।

 

Tags: Demonetisation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD