Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वीरभद्र सिंह ने किया महिलाओं की सुरक्षा के लिये एप्प का शुभारंभ

Listen to this article

5 Dariya News

शिमला , 04 Oct 2017

Last updated on: Oct 04, 2017, 00:00 IST

महिलाएं समाज की अभिन्न हिस्सा हैं और उनका आदर व सम्मान करना हम सबकी नैतिक जिम्मेवारी है, जिसकी वे हकदार हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने हाल ही में सोलन में ‘वन स्टॉप सेन्टर’ खोला है और आज मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने कांगड़ा अंचल के तीन जिलों : कांगड़ा, चम्बा तथा ऊना में द्विभाषीय एप्प ‘स्त्री सुरक्षा मोबाइल’ का शुभारम्भ किया। शिमला से आज इस एप्प का ऑनलाइन शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एप्प निश्चित तौर पर महिलाओं की आपात स्थितियों में मद्द करेगी।‘स्त्री सुरक्षा मोबाइल’ एप्प कांगड़ा की मण्डलायुक्त नन्दिता गुप्ता के दिमाग की उपज है और इसे महिलाओं की सुरक्षा के लिए विकसित किया गया है। यह एप्प एण्ड्रॉयड मोबाइल में उपलब्ध है और गुगल प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड किया जा सकता है। उपयोग कर्ताओं को उनके आवासीय स्थान को चुनना होगा तथा आपातकाल में सूचित किए जाने के लिए तीन पसंदीदा सम्पर्क नम्बर अंकित करने होंगे।

किसी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में पैनिक बटन को दबाना होगा। सम्बन्धित जिला चम्बा, ऊना अथवा कांगड़ा के पुलिस नियंत्रण कक्ष को उपयोगकर्ता के जीपीएस स्थान सहित सूचित कर दिया जाएगा। स्थानीय तौर पर, एप्प एक अलार्म उत्पन्न करेगी और स्वतः स्थिति की वीडियो रिकॉर्डिंग हो जाएगी।सुश्री नन्दिता गुप्ता ने कहा कि विशेष तौर पर महिलाओं के लिए विकसित की गई एप्प उन्हें संकट अथवा आपात की स्थिति में मद्द करेगी। उन्होंने स्मार्ट फोन की ‘सिम्पल टू यूज इन्टरफेस’ की सुविधा से महिलाओं की मद्दगार इस एप्प को विकसित करने के उद्देश्य से अवगत करवाया। जिन महिलाओं के पास स्मार्ट फोन नही है, वे सीधे हैल्पलाईन 181 का प्रयोग कर सकती हैं।परिवहन मंत्री श्री जी.एस. बाली, उद्योग मंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री, शहरी विकास मंत्री श्री सुधीर शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अरविन्द मेहता तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Virbhadra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD