Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

संप्रग की परियोजनाओं का उद्घाटन कर रहे मोदी : राजीव शुक्ला

राजीव शुक्ला
राजीव शुक्ला
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Sep 2017

Last updated on: Sep 23, 2017, 00:00 IST

कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनका यह कहना कि उन्होंने उन परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिनकी उन्होंने आधारशिला रखी थी, लोकतंत्र में संभव नहीं है और प्रधानमंत्री ने संप्रग सरकार द्वारा शुरू की गईं कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने पत्रकारों से यहां कहा, "मैं प्रधानमंत्री से विनम्र आग्रह करना चाहता हूं कि लोकतंत्र में एक सरकार किसी परियोजना की आधारशिला रखती है और फिर दूसरी सरकार उसका उद्घाटन करती है, क्योंकि इसमें कोई समय सीमा नहीं होती।" वाराणसी में 17 परियोजानाओं के उद्घाटन और छह अन्य परियोजना की आधारशिला रखने के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा की गई टिप्पणी का जिक्र करते हुए शुक्ला ने कहा, "प्रधानमंत्री ने कल कहा था कि वह जिन परियोजनओं का शिलान्यास करते हैं, उसका उद्घाटन भी वही करते हैं, मेरे अनुसार यह संभव नहीं है।"शुक्ला ने मोदी द्वारा उद्घाटित संप्रग की परियोजना का उदाहरण देते हुए कहा, "जम्मू-कटरा रेल संपर्क, मेघालय के लिए रेल लाइन, पुरी जल विद्युत परियोजना,जम्मू एवं कश्मीर में भारत की सबसे बड़ी सुरंग, कुंडनकुलम परमाणु बिजली संयंत्र, कोच्चि मेट्रो, मुंबई ट्रांस हार्बर मेट्रो लाइन लिंक, ब्रह्मपुत्र नदी पर भारत के सबसे लंबे नदी पुल, सरदार सरोवर परियोजना और नर्मदा घाटी परियोजना तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार ने शुरू किए थे।"उन्होंने यह भी कहा कि बुलेट ट्रेन परियोजना समझौते पर भी मनमोहन सिंह ने हस्ताक्षर किया था।उन्होंने कहा कि मोदी को परियोजनाओं के उद्घाटन का मौका इसलिए मिल गया है, क्योंकि 2014 में सरकार बदल गई।मोदी पर आरोप लगाते हुए शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कहना कि वह उन परियोजनाओं का उद्घाटन करते हैं, जिनका वह शिलान्यास करते हैं, पूरी तरह से गलत है। मनरेगा और आधार योजना भी संप्रग की देन हैं।

 

Tags: Rajiv Shukla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD