Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रदेश में शिक्षा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुआ अभूतपूर्व विकासः वीरभद्र सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 21 Sep 2017

Last updated on: Sep 21, 2017, 00:00 IST

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चलाहल के दाड़गी में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोई भी समाज शिक्षा के बिना प्रगति व समृद्धि का लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकता। इसी उददेश्य से मुख्यमंत्री ने स्वयं इन व्यापक क्षेत्रों को विशेष ध्यान दिया है।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों विशेषकर लड़कियों को उनके घरद्वार के निकट उच्च शिक्षा सुनिश्चित बनाने के लिए प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में 16 हजार से अधिक पाठशालाएं तथा 136 राजकीय महाविद्यालय खोले हैं इससे प्रदेश की साक्षरता दर में बढ़ौतरी में सहायता मिली है तथा हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में देशभर में अग्रीणी आंका गया है।उन्होंने कहा कि इसी प्रकार लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार ने अपने वर्तमान कार्यकाल के दौरान 230 स्वास्थ्य संस्थान खोले व स्तरोन्नत किए हैं। उन्होंने कहा कि यहीं नही चम्याणा में 290 करोड़ रूपये की लागत से सुपर स्पेशलिटी खण्ड खोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करना चाहते हैं तथा वर्तमान सरकार लोगों को उनके घरद्वार के निकट बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है।मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की सभी ग्राम पंचायतों को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के प्रति वचनबद्ध है ताकि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का तीव्र एवं समग्र विकास सुनिश्चित बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के लगभग पांच वर्षों के दौरान राज्य में 2500 किलो मीटर नई सड़कें तथा लगभग 220 पुलों का निर्माण किया गया।

शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यो की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में अभूपूतर्वक विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों की विकासात्मक जरूरतों व आशाओं के अनुसार गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा गया और पेयजल सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ क्षेत्र में नए स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व व अन्य संस्थान खोले गए हैं।

उन्होंने नगर (दाड़गी) में महाशीर हैचरी एवं कारप प्रजन्न इकाई की आधारशिला रखी। यह इकाई सैंज खड्ड पर 2.97 करोड़ रूपये की लागत से स्थापित की जाएगी। इस इकाई से तैयार किए गए बीज का संग्रहण कोल बांध में किया जाएगा। इससे प्रदेश के विभिन्न भागों से आने वाले मछुआरों के बीज की मांग को पूरा किया जा सकेगा।मुख्यमंत्री ने 2.44 करोड़ रूपये की लागत से आयोग गांव के लिए बनने वाले सम्पर्क सड़क की आधारशिला रखी। उन्होंने 2.50 करोड़ रूपये की लागत से वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़गी के भवन व 1.80 करोड़ रू. की लागत से निर्मित पाठशाला के विज्ञान खण्ड का भी लोकार्पण किया। उन्होंने दाड़गी में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा नगर गांव से कलोह गांव को जोड़ने वाले पैदल पुल की भी आधारशिला रखी।मुख्यमंत्री ने नैहरा में 1.50 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण तथा 2 करोड़ रूपये की लागत से मण्ढोड़घाट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमि पाठशाला के भवन की आधारशिला तथा मण्ढोड़घाट में ही 1.43 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की आधारशिला रखी।

मुख्यमंत्री ने सुन्नी में 3.50 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने 1.50 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के भवन व खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय की भी आधारशिला रखी।मुख्यमंत्री ने मुंगणा गांव के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत निर्मित सम्पर्क सड़क तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खैरा के भवन का भी लोकार्पण किया। इस भवन के निर्माण पर 1.20 करोड़ रूपये व्यय किए गए है। उन्होंने जैशी भराड़ा के लिए 80.95 लाख रूपये की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना का भी लोकार्पण किया।हिमाचल प्रदेश आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 59 हजार रूपये का चैक मुख्यमंत्री को भेंट किया।मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़गी के विद्यार्थियों को सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 25 हजार रूपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने नेहरा तथा मण्ढोड़घाट में जनसभाओं को भी सम्बोधित किया व विभिन्न स्थानों पर लोगों की समस्याओं को भी सुना।राज्य युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री विक्रमादित्य सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती धर्मिला हरनोट, बीडीसी अध्यक्ष श्री प्रदीप वर्मा, खण्ड कांग्रेस अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत दाड़गी श्री चीरंजी लाल व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।  

 

Tags: Virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD