Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मंडी की हेमलता को मॉरिशस यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर ने किया नेल्सन मंडेला सदभावना अवार्ड से सम्मानित

मॉरिशस में सम्प्पन हुए भव्य समारोह में मिला अवार्ड. जनजातीय व पिछड़े क्षेत्र में लड़कियों को स्कूल में दाखिला लेने व पढ़ने के लिए प्रेरित करने पर मिला सम्मान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मंडी , 18 Sep 2017

Last updated on: Sep 18, 2017, 00:00 IST

छोटी काशी मंडी की अध्यापिका हेमलता उपाध्याय ने प्रदेश का नाम दुनियाभर में रोशन किया है। हेमलता उपाध्याय को यूनिवर्सिटी ऑफ़ मॉरिशस के वाईस चांसलर प्रोफेसर धनजय झुर्री ने “अंतरराष्ट्रीय नेल्सन मंडेला सद्भावना अवार्ड व सर्टिफिकेट ऑफ़ एक्सीलेंस 2017” से  मॉरिशस में हाल ही में सम्पन हुए समारोह में सम्मानित किया Iइस अंतराष्ट्रीय अवॉर्ड का आयोजन मॉरिशस के कमरल बालरूम ली मेरीडियन विलेज के सभागार में आयोजित किया गया I हिमाचलल प्रदेश से हेमलता एकमात्र चुनी हुई शिक्षिका थी जिन्हें जनजातीय एवं दूर दराज के कठिन क्षेत्र में लड्कीयों को स्कूल में दाखिला लेने व शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करने और शिक्षा प्राप्त कर स्वाबलंबी बनाने पर यह पुरूस्कार दिया गयाI मॉरिशस में आयोजीत पुरूस्कार वितरण समारोह में मॉरिशस यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर प्रोफेसर धनजय झुर्री के अतिरिक्त भारत के पूर्व राजदूत डॉ. वी बी सोनी, सचिव हाई कमीशन ऑफ़ इंडिया (मॉरिशस) आकाश गुप्ता व सचिव होली मेर्री ग्रुप हेदराबाद अरिमिन्दा विजिया शारदा रेड्डी  भी उपस्थित थे I पुरूस्कार वितरण समारोह के अवसर पर हेमलता के सम्मान में विशेष तौर पर एक विडीयो चलाया गया जिसमें हेमलता के फोटो पर “आप हमारे हीरो है” (यू आर अवर हीरो) लिखा था I 

हाल में मौजूद लगभग दो सौ लोगों ने हेमलता को सम्मानित करते वक्त करतल ध्वनी से तालियों द्वारा अभिनन्दन भी किया I उक्त लोगों ने हेमलता को प्रेरणाश्रोत शिक्षिका बताते हुए और उनके बुलंद हौसलों की तारिफ करते हुए ऊर्जावान भारतीय की संज्ञा दी।इस पुरूस्कार वितरण समारोह में भारतवर्ष से विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 14 और दिग्गजों को मॉरिशस में सम्मानित किया गया Iहेमलता ने कहा की शिक्षा विभाग में उनकी पहली नियुक्ति करसोग उप मंडल के बगशाड क्षेत्र में 1984 में हुयी थी और तब बगशाड सड़क संपर्क मार्ग से भी नहीं जुड़ा था I उन्होंने बताया कि वहां पर न केवल लडकियां अपितु लडके भी स्कूल जाने से परहेज करते थे और खेतों सहित पशुओं के कार्य में अधिक रुचि लेते थेIउन्होंने बताया कि बहुत से बाल-बालिकाओं ने उनके द्वारा प्रेरित करने के बाद स्कूल में दाखिला लिया और आज वो लगभग सभी आत्मनिर्भर हैं I इसी तरह जब उन्होंने अन्य कबायली और दूर-दराज के क्षेत्रों में सेवा दी तो बाल बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित किया जिनमे कुछ घूमतुं चरवाहों की बेटियां भी शामिल हैI हेमलता ने कहा कि शिक्षा ग्रहण करने के उपरान्त इन बाल-बालिकाओं को स्वाबलंबी और आत्मनिर्भर बनता देखना ही उनके जीवन का सबसे बड़ा अवार्ड है I हेमलता उपाध्याय आजकल राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला बरयारा में बतौर प्रधानाचार्य कार्यरत हैंI

 

Tags: MIX HIMACHAL , AWARD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD