Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राहुल ने नहीं मोदी ने विदेशी धरती पर भारत का अपमान किया : आनंद शर्मा

राहुल ने नहीं मोदी ने विदेशी धरती पर भारत का अपमान किया : आनंद शर्मा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Sep 2017

Last updated on: Sep 12, 2017, 00:00 IST

कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि राहुल गांधी ने नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी धरती पर भारत का अपमान किया है। कांग्रेस का यह बयान भाजपा के उस बयान के बाद आया है, जिसमें भाजपा ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अमेरिकी विश्वविद्यालय में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री की उपेक्षा की है।कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने मंगलवार को कहा, "हम सरकार और सत्तारूढ़ पार्टी के इन बयानों से अचंभित है। यह आलोचनाएं न्यायोचित नहीं है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा उठाए गए मुद्दे और बयानों से उनके द्वारा इतिहास की अवहेलना करना और प्रधानमंत्री से माफी मांगने की उनकी बेचैनी का पता चलता है।" उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने बीते 70 वर्षो में भारत की उपलब्धियों के बारे में बात की। हम समझते हैं कि भाजपा आखिर क्यों उनकी आलोचना कर रही है। यदि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री की आलोचना कर रहे हैं तो इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। यह लोकतंत्र का गुण है।"स्मृति ने मंगलवार सुबह एक संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस उपाध्यक्ष की कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में उनके संबोधन का हवाला देकर उनकी आलोचना करते हुए था कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की उपेक्षा की है।स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी ने एक ऐसे मंच का चुनाव किया, जहां वह अपनी सुविधा के अनुसार अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी की ओलचना कर सकें।आनंद शर्मा ने कहा, "यह देश के प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने विदेशी धरती पर भारत का अपमान किया। प्रधानमंत्री ने अपने पहले विदेशी दौरे पर देश को भ्रष्ट किया था और उन्होंने एक अन्य मौके पर कहा था कि विदेशों में रह रहे भारतीयों को खुद को भारतीय कहने पर शर्म आती है।"उन्होंने कहा कि यह आलोचना को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की असहिष्णुता दर्शाती है।राहुल गांधी ने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में अपने संबोधन में नोटबंदी की आलोचना करते हुए कहा था कि केंद्र सरकार के इस फैसले से रातोंरात 86 फीसदी नकदी देश की अर्थव्यवस्था से बाहर हो गई थी।

 

Tags: Anand Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD