Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

धोखाधड़ी करने वाली वित्तीय कंपनियों के विरूद्ध हो कड़ी कार्रवाइः .सी. फारका

वित्तीय कंपनियों की जानकारी वैबसाईट ‘सचेत’ पर सांझा करें

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 11 Sep 2017

Last updated on: Sep 11, 2017, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश राज्य की गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के लिये राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए  मुख्य सचिव  श्री वी.सी. फारका  ने कहा कि राज्य में गैर कार्पोरेट निकायों द्वारा नियामक अंतराल का लाभ उठाकर आम आदमी को लुभावने प्रलोभन देकर अनाधिकृत तौर पर धनराशि स्वीकार करने से जुड़े मामलों पर कड़ी कार्रवाइ की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समस्त नियामक तथा कानून लागू करने वाली ऐजेन्सियों को को सलाहकार एवं समन्वित दृष्टिकोण के साथ सक्रिय भूमिका निभाते हुए आज जनमानस को ऐसी कंपनियों की ठगी से बचाने के लिये तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ऐसी कंपनियां हतोत्साहित हों इनका दायरा बढ़ने पर रोक लगे।श्री फारका ने कहा कि भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा ऐसी वित्तीय कंपनियों से बचने तथा इनकी जानकारी देने के लिये ‘सचेत’ वेबसाइट शुरू की है। कोई भी व्यक्ति जिसके साथ किसी वित्तीय ऐजेन्सी ने धोखाधड़ी की है अथवा अनाधिकृत तौर पर पैसा ऐंठने की कोशिश की है, वह ‘सचेत’ पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है अथवा ऐसी कंपनी की जानकारी अपलोड कर सकता है। उन्होंने कहा कि सचेत पर ऐसी अनेकों कंपनियों अथवा वित्तीय एजेन्सियों की जानकारी उपलब्ध हैं, जो लोगों को प्रलोभन देकर उनका पैसा हड़पने की फिराक में रहती हैं। ‘सचेत’ एक बहुआयामी एप्लीकेशन है जिसके माध्यम से नियामक संस्थान ऐसी जाली कंपनियों के विरूद्ध कार्रवाई करती हैं, साथ ही इन कंपनियों की जानकारी से दूसरे लोगों को भी ठगी से बचाने में मदद करती है। इसमें व्यक्ति अपने अनुभव व विचार भी सांझा कर सकता है। 

मुख्य सचिव ने वित्तीय साक्षरता व जागरूकता की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि समाज में यह जागरूकता दो भागों में की जाए जिसमें आम जनमानस को वित्तीय तौर पर साक्षर करना तथा दूसरे चरण में कानून लागू करने वाली एजेन्सियों में जागरूकता उत्पन्न करना है। यह भी अवगत करवाया गया कि नियामक के रूप में प्रत्येक जिले में अधिकारी प्राधिकृत किए गए हैं। धोखाधड़ी कर पैसे ऐंठने वाली कंपनियों के विरूद्ध कार्रवाइ करने के लिये जमाकर्ताओं के हितों के सरंक्षण अधिनियम के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सीआईडी को सक्षम अधिकारी नामित किया गया है। सामुदायिक पुलिस योजना के अंतर्गत भी समाज को इस बारे जागरूक बनाया जा रहा है। इस संबंध में प्रदेश में पुलिस अधिकारियों के लिये वित्तीय नियमन ढांचे तथा कानूनी प्रक्रिया पर कार्यशाला तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों को आयोजन किया जा रहा है। 

मुख्य सचिव को अवगत करवाया गया कि भारतीय प्रतिभूति और विनियम बोर्ड (सेबी) द्वारा वर्ष 2016-17 के दौरान राज्य के विभिन्न भागों में कुल 227 जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की हैं। इसके अलावा 14 निवेशक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया है। विभिन्न वित्तीय एजेन्सियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। श्री फारका ने कहा कि ‘सचेत’ के बारे में आम जनमानस को जानकारी प्रदान करने में मीडिया की बहुत बड़ी भूमिका हो सकती है। उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को इस संबंध में प्रिंट व इलैक्ट्रॉनिक मीडिया में व्यापक प्रचार व प्रसार करने को कहा। इसके अलावा आम जनमानस के हितों की रक्षा के दृष्टिगत सभी नियामकों को इस संबंध में एसएमएस, एफएम रेडियो तथा स्थानीय दैनिक पत्रिकाओं के माध्यम से समय समय पर चेतावनी संदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारियों ने कहा कि खाते का ब्यौरा, पासवर्ड संबंधी निजी जानकारी के लिये बैंक कभी भी ईमेल अथवा एसएमएस नहीं करता है। किसी को भी पैसे का प्रलोभन नहीं देता है। उन्होंने आम जनमानस से इस प्रकार के प्रलोभनों से बचने तथा अपने बैंक खाते की जानकारी साझा न करने की अपील की है। भारतीय रिज़र्व बैंक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। 

 

Tags: Chief Secretary Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD