Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वीरभद्र सिंह ने की आनी विधानसभा क्षेत्र में विकासात्मक परियोजनाएं लोकार्पित

दलाश में रखी पॉलिटैक्निक संस्थान की आधारशिला

वीरभद्र सिंह ने की आनी विधानसभा क्षेत्र में विकासात्मक परियोजनाएं लोकार्पित
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 10 Sep 2017

Last updated on: Sep 10, 2017, 00:00 IST

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जिला कुल्लू के आनी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 60 करोड़ रूपये की लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने दलाश में पॉलिटैक्निक संस्थान की आधारशिला रखी जिस पर 4.75 करोड़ रूपये की आवर्ति राशि के अतिरिक्त 26.25 करोड़ रूपये खर्च होंगे। इस संस्थान में पॉलिटैक्निक की पांच इंजीनियरिंग शाखाएं होंगी तथा प्रत्येक शाखा में 60 छात्र प्रवेश पाएंगे। इस प्रकार प्रति वर्ष इस संस्थान में 300 विद्यार्थी प्रवेश पा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि कुछ महीनों पूर्व ही मुख्यमंत्री ने दलाश में इस संस्थान के खोलने की घोषणा की थी।श्री वीरभद्र सिंह ने 3.16 करोड़ रूपये की लागत से निरमण्ड में नवनिर्मित 50 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल भवन, दलाश में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य उप-मण्डल तथा निरमण्ड में 2.30 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित स्टेडियम का उद्घाटन किया। उन्होंने 1.67 करोड़ रूपये की लागत से कुर्पण खड्ड पर निर्मित केदस पुल का भी उद्घाटन किया ।मुख्यमंत्री ने डीम डोभा तथा मरेहड़ी के लिए अरसु में 2.46 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित पेयजल आपूर्ति योजना का लोकार्पण किया जिससे क्षेत्र की लगभग 3500 लोगों की आबादी लाभान्वित होगी।

वीरभद्र सिंह ने दूध उत्पादकों को बोनस आबंटित करने के साथ-साथ दूध की बाल्टियां वितरित कीं तथा मिल्क बूथ भी सौंपे।मुख्यमंत्री ने निरमण्ड में राजकीय डिग्री कालेज भवन की आधारशिला रखी जिसके लिए प्रारम्भिक तौर पर पांच करोड़ रूपये की राशि का प्रावधान किया गया है। कालेज के निर्माण पर कुल 12.50 करोड़ रूपये की लागत आएगी।उन्होंनें ग्राम पंचायत सरगा में शिला-बोना-सरगा तथा कुशवा-किण्डला पेयजल आपूर्ति योजना की आधारशिला रखी जिस पर 2.42 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। इस योजना से क्षेत्र के लगभग 2200 लोग लाभान्वित होंगे।मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत चैल के अन्तर्गत विभिन्न अन्य जलापूर्ति योजनाओ की आधारशिलाएं भी रखीं। चैल-सराहन-नोर तथा राहनू जलापूर्ति योजनाओं पर 4.58 करोड़ रूपये की राशि खर्च की जाएगी तथा इससे क्षेत्र की लगभग 5000 की आबादी लाभान्वित होगी।मुख्यमंत्री ने उरतू के दयोगी में आयुर्वेदिक औषधालय भवन की आधारशिला भी रखी । इस भवन के निर्माण पर 25 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे।

 

Tags: Virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD