Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

समाज का विभाजन भाजपा की कार्य प्रणाली का हिस्सा : वीरभद्र सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कांगड़ा , 08 Sep 2017

Last updated on: Sep 08, 2017, 00:00 IST

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज कांगड़ा जिला के विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में विभिन्न परियोजनाओं की घोषणाएं करने तथा आधारशिलाएं रखने के उपरांत शाहपुर में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि चुनाव समीप आते ही लोगों को जाति, धर्म तथा क्षेत्र के आधार पर विभाजित करना अनेक भाजपा नेताओं की कार्य-प्रणाली का हिस्सा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे नेता हैं, जो सुरक्षित जगह की तलाश में वफादारी तक ताक पर रख देते है और भूल जाते हैं कि जो लोग स्वयं के प्रति वफादार नहीं हैं, वे दूसरों के प्रति कभी वफादार नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि लोगों के कल्याण तथा क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने वाले चुने हुए प्रतिनिधियों को कभी पराजय का सामना नहीं करना पड़ता। मुख्यमंत्री ने कहा कि हुल्लड़बाजी करने में शामिल होकर भाजपा ने राज्य में राजनीतिक माहौल को खराब किया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को इस तरह के कार्य-कलापों से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी कभी भी इस तरह की राजनीति का सहारा नहीं लेगी, जिससे लोगों के कल्याण की अनदेखी कर क्षेत्रवाद, जातिवाद तथा विभाजन की बू आती हो। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता विधानसभा में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजाक उड़ाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे कभी भी सत्र को जारी रखना नहीं चाहते, लेकिन मानदेय प्राप्त करने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज करना कभी नहीं भूलते। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष लोकतांत्रिक व्यवस्था का अभिन्न अंग है, जो राज्य अथवा देश को चलाने के लिये जरूरी है, लेकिन हिमाचल में विपक्ष की भूमिका सदन में सिर्फ घूमने-फिरने, नारेबाजी करने तथा कीचड़ उछालने में शामिल होने तक ही सीमित होकर रह गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कभी भी ऐसा रवैया नहीं रहा है और उन्होंने अपने जीवनकाल में कभी भी इतने निम्न स्तर का राजनैतिक माहौल नहीं देखा है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने विपक्ष को दोषी ठहराया। श्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा राज्य में शिक्षण संस्थान खोलने के लिए मुझे निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि राज्य के लोग अनपढ़ रहें ताकि वे घटिया रणनीति से उन्हें प्रेरित कर अपने जाल में फंसा सके। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी आवश्यकता होगी वह शिक्षण संस्थान खोलना जारी रखेंगे, क्योंकि साक्षर व शिक्षित समाज से ही एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है।उन्होंने कहा कि एम्स को खोलने पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री का मत स्पष्ट नहीं है। राज्य सरकार ने एम्स के निर्माण के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध करवाई है, लेकिन केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पहले यह निर्णय लेना होगा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इस एम्स संस्थान को किस जगह पर खोलना चाहता है। 

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य, कल्याण तथा अन्य क्षेत्रों में किए गए विकास पर भी चर्चा की।इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने लंज में 1.13 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के अतिरिक्त खण्ड की आधारशिला रखी। उन्होंने 3.75 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली मोरछ-घड़घून सड़क तथा दो पुलों की भी आधारशिलाएं रखीं। उन्होंने 3.71 करोड़ रुपये की लागत से मारा (लंज) में गज नदी पर निर्मित होने वाले वाहन योग्य पुल की भी आधारशिला रखी।मुख्यमंत्री ने जीका के अन्तर्गत 24 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सब्जी एकत्रण केन्द्र की भी आधारशिला रखी। हि. प्र. राज्य वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने राज्य के हितों की अनदेखी के लिए भाजपा की कड़ी आलोचना की। उन्होंने राज्य के विकास का श्रेय श्री वीरभद्र सिंह को दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर तथा पार्टी के बाहर षडयंत्र करने वालों को कांग्रेस कड़ा जवाब देगी। उन्होंने क्षेत्र की मौजूदा विधायक द्वारा भाजपा शासनकाल में उनके मंत्री रहते हुए क्षेत्र के विकास की अनदेखी के लिए उनकी कड़ी आलोचना की।हि.प्र. राज्य औद्योगिक विकास निगम, निदेशक मण्डल के सदस्य ब्रिगेडियर राजेन्द्र राणा, देवदत्त शर्मा और योगेश महाजन भी इस अवसर पर उपस्थित थें

 

Tags: Virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD