Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

2022 तक भ्रष्टाचार, जातिवाद से मुक्त भारत बनाएंगे : जगत प्रकाश नड्डा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर , 28 Aug 2017

Last updated on: Aug 28, 2017, 00:00 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने यहां सोमवार को कहा कि 'हम 2022 तक भ्रष्टाचार, गरीबी, आतंकवाद, नक्सलवाद, संप्रदायवाद और जातिवाद मुक्त भारत बनाएंगे।' यहां के पं.जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सभागार में केंद्र सरकार के 'न्यू इंडिया मूवमेंट : संकल्प से सिद्धि' कार्यक्रम में नड्डा ने कहा, "2017 में हम एक देशव्यापी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। यह संकल्प देश को ऐतिहासिक दिशा देने वाला संकल्प है। 1942 में महात्मा गांधी ने क्विट इंडिया मूवमेंट (भारत छोड़ो आंदोलन) का ऐलान किया था और देशवासियों के 5 साल के संघर्ष से देश को आजादी मिल गई। 2017 में हम न्यू इंडिया मूवमेंट में शामिल हो रहे हैं और 5 वर्षों में नए भारत का निर्माण करेंगे।" उन्होंने कहा, "हम संकल्प लें कि 2022 तक भ्रष्टाचार, गरीबी, आतंकवाद, नक्सलवाद, संप्रदायवाद और जातिवाद मुक्त भारत बनाएंगे। सरकार के साथ आप भी विकसित और संवेदनशील भारत की कल्पना लेकर चलें। कुछ मामलों में जो बीत गया, उसे भूलने वाली आदत डालनी चाहिए। हम वर्तमान में कहां चल रहे हैं और आगे कहां चलना है इसका बोध होगा, तभी हम आगे बढ़ सकेंगे।" केंद्रीय मंत्री ने पूर्व की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तीन वर्ष पूर्व देश भ्रष्टाचार में अग्रणी था, दुनिया में पिछलग्गू कहलाने लगा था। लोकसभा चुनाव के बाद नेता बदला, नीयत, नीति और कार्यक्रम बदले, जिससे देश अंतर्राष्ट्रीय पटल पर छलांग लगाता हुआ आगे बढ़ा है। दुनिया की राजनीति में परिवर्तन लाने वाले देश की छवि बनी है।उन्होंने कहा कि तीन पहले देश का प्रधानमंत्री अमेरिका जाता था तो किसी को पता नहीं चलता था। अब भारत के प्रधानमंत्री के वहां जाने की तारीख तय होती है, तो दुनियाभर में खबर बनती है कि मोदी वहां जाएंगे। जापान और चीन दोनों में नहीं बनती, लेकिन अब दोनों भारत में निवेश करना चाहते हैं।नड्डा ने कहा कि पहले अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी भारत की राजनीति तय करती थी और अब अमेरिका में भारतीय तय करते हैं कि वहां सरकार किसकी बनेगी। अब वो दिन दूर नहीं, जब इंग्लैंड में भारतीय मूल का व्यक्ति प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा कि 1971 में कांग्रेस सरकार ने सिर्फ कहा था कि हम बैंक के दरवाजे देश के गरीबों के लिए खोल रहे हैं, लेकिन किया क्या? सवा अरब की आबादी वाले देश में मात्र सवा तीन करोड़ लोगों के बैंक खाते थे। 2014 में मोदी सरकार ने जनधन योजना बनाई और तीन वर्षो में 29 करोड़ खाताधारक बने। नड्डा ने केंद्र सरकार की योजनाओं- मुद्रा योजना, स्टार्टअप योजना, फसल बीमा योजना, उज्ज्वला योजना और अन्य योजनाओं की सफलता के बारे में बताया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने 'नए भारत' का संकल्प दिलाया। उनके साथ मौजूद सभी विधायक, सांसद, प्रमुख सचिव और अन्य लोगों ने संकल्प लिया। इस अवसर पर राज्य के मंत्री अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD