Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

सायना नेहवाल, बी.साई प्रणीत और किदाम्बी श्रीकांत विश्व चैम्पियशिप के तीसरे दौर में

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ग्लासगो , 23 Aug 2017

Last updated on: Aug 23, 2017, 00:00 IST

लंदन ओलम्पिक-2012 में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली सायना नेहवाल, बी.साई प्रणीत और किदाम्बी श्रीकांत ने बुधवार को अपने-अपने मुकाबले जीतते हुए विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। महिला एकल वर्ग में भारत की तन्वी लाड को हार का सामना करना पड़ा।सायना ने स्विट्जरलैंड की सबरीना जेक्वेट के खिलाफ खेला गया मैच 33 मिनट के भीतर आसानी से 21-11, 21-12 से जीत लिया।सायना को पहले राउंड में बाई मिली थी और उन्होंने दूसरे दौर से सीधे टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत की है।सायना ने मैच के बाद कहा, "यह काफी मुश्किल मैच रहा, ऐसा मुझे लगा। सबरीना काफी मुश्किल विपक्षी हैं। उन्हें इस तरह से मात देकर मैं काफी खुश हूं।"उन्होंने कहा, "इस साल हमारे देश के कई अच्छे खिलाड़ी कोर्ट पर उतर रहे हैं। मैं हर किसी को अच्छा प्रदर्शन करते देखना चाहती हूं।"सायना अगले दौर में दक्षिण कोरिया की सुंग जी ह्यून से भिडें़गी जिन्होंने भारत की ही तन्वी को मात देते हुए अगले दौर में प्रवेश किया है। प्रणीत के लिए इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग के खिलाफ मिली जीत आसान नहीं रही। उन्होंने एक घंटे 12 मिनट तक चले मुकाबले में संघर्ष करते हुए 14-21, 21-18, 21-19 से जीत हासिल की।

दोनों खिलाड़ियों के बीच खेला गया तीसरा गेम बेहद रोमांचक रहा। तीसरे और निर्णायक गेम में प्रणीत ने 12-18 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए लगातार आठ अंक अर्जित किए और एकमात्र अंक गंवाते हुए 21-19 से गेम जीत मैच अपने नाम कर लिया।मैच के बाद प्रणीत ने कहा, "यह कड़ा मुकाबला था, हालांकि मैं अच्छा खेला। मुझे इस बात को हर हाल में स्वीकार करना होगा कि भाग्य इस मैच में मेरे साथ था। मैं इस जीत से बेहद खुश हूं। इस जीत से मुझे अगले मैच के लिए काफी आत्मविश्वास मिलेगा।"उन्होंने कहा, "इस समय मैं अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर में हूं। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि अगर मैं इसी तरह से खेलता रहा जिस तरह से खेलता आ रहा हूं तो मैं इस टूर्नामेंट में अच्छा करूंगा।'पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर के एक और मैच में श्रीकांत ने फ्रांस के खिलाड़ी लुकास कोर्वी को मात दी। श्रीकांत ने 32 मिनट के भीतर कोर्वी को सीधे गेमों में 21-9, 21-17 से मात देकर अगले दौर में कदम रखा।श्रीकांत का सामना अब प्री-क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के खिलाड़ी आंद्रेस एंटोनसेन से होगा। आंद्रेस ने दूसरे दौर में इंडोनेशिया के खिलाड़ी टोमी सुगियार्तो को 21-15, 21-9 से मात दी।

 

Tags: Saina Nehwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD