Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

ये है प्रभु की रेल, न कोई पास न कोई फेल!

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

23 Aug 2017

Last updated on: Aug 23, 2017, 00:00 IST

चार दिन, दो हादसे दर्जनों ट्वीट, नैतिकता के नाम पर रेलमंत्री का इस्तीफे की पेशकश और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ए.के. मित्तल का इस्तीफा। रेलमंत्री को इंतजार का निर्देश, वहीं नए चेयरमैन की नियुक्ति। यह सब कुछ उसी रफ्तार से हुआ, जिस रफ्तार से उत्कल हादसे के बाद रेलवे प्रशासन की नाकामियां उजागर हुईं। कुछ सुधर पाता, उससे पहले कैफियत एक्सप्रेस दुर्घटना ने नाकामियों की इंतिहा ही उजागर कर दी।मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब पौने तीन बजे औरैया जिले के पाटा और अछल्दा स्टेशन के बीच पटरी पर पलटे एक बालू भरे डंपर से टकराना बड़ी नाकामी है। 10 डिब्बे फिर उतरे, एक पलटा और लगभग 74 लोग घायल हो गए।सवाल फिर वही कि डिजिटल इंडिया कहें या न्यू इंडिया, रेल पटरी पर कब आएगी? सुरेश प्रभु के ट्वीट की भाषा पर गौर करें तो उनकी भावनाओं के साथ पीड़ा भी झलकती है- "मैं दुर्भाग्यपूर्ण हादसों से गहरे सदमे में हूं, कई यात्रियों की जान गईं और बहुत से जख्मी हुए। मुझे गहरा सदमा लगा है। प्रधानमंत्री जिस नए भारत की कल्पना करते हैं, उसमें निश्चित रूप से रेलवे को आधुनिक व सक्षम होनी चाहिए। कहना चाहता हूं कि रेलवे उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।"सवाल फिर वही कि क्या रेलवे ऐसे आगे बढ़ेगा? नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए प्रभु ने आगे जो कहा, वह हताशा झलकाती है- "दशकों से उपेक्षित क्षेत्रों में खामियों को दूर करने की कोशिश हुई है, उसके लिए व्यापक निवेश की जरूरत है। लेकिन खुद की पीठ थपथपाने से भी नहीं चूके।

उन्होंने कहा, "मैंने रेलवे की बेहतरी के लिए अपना खून-पसीना एक कर दिया।"रेल हादसों के बाद नैतिकतापूर्ण जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ने वालों में लाल बहादुर शास्त्री, नीतीश कुमार और ममता बनर्जी का नाम शामिल है। संभव है, इस कतार में प्रभु का नाम भी शामिल हो जाए। अब अश्विनी लोहानी को नया चेयरमैन बनाया गया है, जो अब तक एयर इंडिया के चेयरमैन थे। दो महीने पहले ही चर्चाएं थीं कि एयर इंडिया के निजीकरण के लिए सरकार 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खुद रखेगी और 49 प्रतिशत निजी निवेशकों को बेच सकती है। एयर इंडिया पर वर्तमान में 52000 करोड़ रुपये का कर्ज है।अब यदि प्रभु का इस्तीफा स्वीकारा जाता है, तो देश में बुलेट ट्रेन के सपने का क्या होगा? अगले महीने हमारे प्रधानमंत्री और जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे मिलकर मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की आधारशिला रखेंगे, जिसकी रफ्तार 350 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। सुरेश प्रभु कह चुके हैं कि वर्ष 2023 तक अहमदाबाद-मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन दौड़ने लगेगी, अब उसका क्या होगा? विपक्ष है कि 28 रेल हादसे, 259 यात्रियों की मौत, 973 घायलों का आंकड़ा गिनाकर, मोदी सरकार को आईना दिखाना चाहता है। अब प्रभु व्यापक निवेश और खामियों की बात कह पल्ला झाड़ते दिख रहे हैं। देखने वाली बात यही होगी कि रेलवे के नए चेयरमैन के रूप में कुर्सी संभाल रहे आसमान के ट्रैफिक को कंट्रोल करने वाले अश्वनी लोहानी के लिए धरती पर रेलवे ट्रैफिक को सुधारने की जिम्मेदारी कितनी कामियाब होगी। चाहे कुछ भी हो, रेल हादसा रुकना चाहिए, बुलेट ट्रेन से पहले यात्रियों को चल रही ट्रेनों की सुरक्षा की गारंटी मिलनी चाहिए। फिलहाल तो यही कहना ठीक होगा कि 'ये है प्रभु की रेल न कोई पास न कोई फेल!'

 

Tags: KHAS KHABAR , RAILWAYS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD