Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

मीर जहूर अहमद ने सीसीएम संस्थानों की समीक्षा की, उनके आधुनिकीकरण का निर्देश दिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 23 Aug 2017

Last updated on: Aug 23, 2017, 00:00 IST

वन, पर्यावरण एवं सहकारिता राज्यमंत्री मीर जहूर अहमद ने आज सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की जिसमें उन्होंने सहकारिता प्रबंधन केन्द्र श्रीनगर एवं जम्मू के कार्यकारिणी की समीक्षा की। बैठक में सहकारिता प्रबंधन केन्द्र से जुडे़ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।इस अवसर पर सचिव सहकारिता बशीर अहमद भट्ट, रजिस्ट्रार को-ओप्रेटिव हाफिस उल्ला शाह एवं सहकारिता प्रबंधन केन्द्र के प्रिंसिपलों ने मंत्री को इन संस्थानों की उपलब्धियों के बारे में अवगत करवाया।बैठक में बताया गया कि इन संस्थानों के लिए निर्धारित राशि की कमी है जिसको बढ़ाने की आवश्यकता है। मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे उपलब्ध राशि का विवेकपूर्ण ढंग से प्रयोग करें तथा उन्हें दोनों संस्थानों में एक समान आवंटित करें। उन्होंने अधिकारियों से इकाईयों के हिसाब को उचित ढंग से जांच करने को कहा। बैठक को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने सहकारिता प्रबंधन केन्द्र की कार्यकारिणी को मजबूत करने के लिए कहा। उन्होंने सम्बंधितों से इन संस्थानों के आधुनिकीकरण एंव ढांचों के विकास के लिए राशि के प्रबंध हेतु डीपीआर जमा करवाने को कहा।मीर जहूर ने राज्य में सहकारिता तथा आंदोलन को पुनर्जीवित करने हेतु बल दिया। उन्होंने कहा कि सहकारिता राज्य का सबसे पुराना विभाग है जिसे वित्तीय समर्थन द्वारा सशक्त करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग एक ऐसा क्षेत्र है जिसमंे राज्य के शिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किये जा सकते हैं। 

 

Tags: Mir Zahoor Ahmad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD