Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने कारगिल में महबूबा मुफ्ती से भेंट की

जिले के लिए जोजिला सुरंग, अन्य विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 20 Aug 2017

Last updated on: Aug 20, 2017, 00:00 IST

विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने आज मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, जो लद्दाख क्षेत्र के 3 दिवसीय दौरे पर हैं, से भेंट की।इन प्रतिनिधिमंडलों ने केन्द्र सरकार द्वारा मंजूर की गई जोजिला सुंरग के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने नये पाठयक्रमों को शुरू करने, अधिक आवास सुविधाओं के निर्माण आदि के लिए कारगिल डिग्री कालेज में सुविधाओं को बढ़ाने हेतु उनकी घोशणा के लिए भी महबूबा मुफ्ती को धन्यवाद दिया।विधायक असगर करबलाई के नेतृत्व में कांग्रेस दल के प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कारगिल के लिए हवाई सेवा शुरू करने, टेलीफोन सम्पर्क को बहाल करने, कश्मीर विश्वविद्यालय के सैटेलाईट कैम्पस में अधिक पाठयक्रमों को शामिल करने तथा जिले में चिकित्सकों तथा अर्ध चिकित्सकों के खाली पदों को भरने की मांग की।पीडीडी तथा बीजेपी के प्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री के समक्ष इसी तरह की मांगां को रखा  तथा जोजिला सुरंग पर यथाशीघ्र कार्य शुरू करने की मांग की। इमाम खोमिनी मेमोरियल ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा भी यही मांगे रखी गई जिन्होंने तुरतुक से हानो सड़क के स्तर को बढ़ाने की मांग भी की।कारगिल टूर एंड ट्रैवल उद्योग के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिशानिर्देश एवं समर्थन के लिए एक अलग से पैकेज के लिए उनके प्रयासों हेतु महबूबा मुफ्ती का आभार जताया।स्थानीय कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने क्शेत्र में कार्य कर रहे केन्द्र सरकारी कर्मचारियों के पक्श में भत्ता मंजूर करने की मांग की। छात्रों ने किराया छूट, छात्रवृति आदि जैसी सुविधाओं की मांग की। उन्होंने कालेज में एक पूर्ण समय प्रिंसिपल नियुक्त करने की मांग भी की।जंस्कार के काउंसिलरों के एक समूह ने पर्यटन अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के प्रोत्साहन की मांग की। उन्होंने पदुम में एक बैंक शाखा तथा जंस्कार में एक दमकल स्टेशन बनाने की मांग की।मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडलों को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा रखी गई मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए कदम उठाये जाएंगे। 

 

Tags: Mehbooba Mufti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD