Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की

 

कांग्रेस ने की योगी के 'पिकनिक स्पॉट' बयान की आलोचना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Aug 2017

Last updated on: Aug 19, 2017, 00:00 IST

कांग्रेस ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिल्ली में बैठें लोगों पर गोरखपुर को पिकनिक स्थल बनाए जाने के बयान को गोरखपुर के एक अस्पताल में ऑक्सिजन की कमी के चलते हुई बच्चों की मौत का तौहीन कहकर आलोचना की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि आदित्यनाथ ने अपने बयान से असहाय एवं गरीब बच्चों की स्मृति की तौहीन की है।सिंघवी ने यहां एक संववाददाता सम्मेलन में कहा, "वह (आदित्यनाथ) सही कह रहे हैं कि गोरखपुर पिकनिक स्थल नहीं है.. बल्कि लापरवाही, जवाबदेही की कमी और निष्ठुरता के चलते यह जगह हत्या स्थल बन चुका है।"उन्होंने आदित्यनाथ पर इस तरह की 'छिछली राजनीति' कर चिकित्सकीय लापरवाही पर बहस को कमतर करने का आरोप भी लगाया।सिंघवी ने कहा, "मैं जनता पर छोड़ता हूं कि वही फैसला करें कि राहुल गांधी के गोरखपुर दौरे पर राजनीतिक लाभ लेने की उद्विग्नता में उन्होंने (आदित्यनाथ) इस बेहद गंभीर, भयावह और त्रासद घटना को कमतर नहीं किया है और क्या यह मृत बच्चों की स्मृति की तौहीन नहीं है।"

उन्होंने कहा कि लोग घटनास्थल पर जागरूकता फैलाने और पीड़ित परिवारों की मदद के लिए पहुंचते हैं।आदित्यनाथ ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को 'युवराज' और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 'शहजादा' की संज्ञा देते हुए कहा कि उनकी गोरखपुर को पिकनिक स्थल बनाने की कोशिशों को लोग अस्वीकार कर देंगे।गौरतलब है कि गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पिछले सप्ताह कथित तौर पर ऑक्सिजन की कमी के चलते 70 से अधिक बच्चों की मौत हो गई।सिंघवी ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित राजपुर गांव में भाजपा नेता द्वारा संचालित गोशाला में कथित तौर पर चारे और चिकित्सा की कमी के चलते 200 गायों की मौत पर भाजपा पर दोहरा मानदंड अपनाने का आरोप भी लगाया।उन्होंने कहा, "गोरक्षा की नई परिभाषा सड़क पर चलने वाले निर्दोष अल्पसंख्यकों की हत्या है।"

 

Tags: Abhishek Manu Singhvi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD