Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री से हिमाचल गद्दी यूनियन के प्रतिनिधिमण्डल की भेंट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 16 Aug 2017

Last updated on: Aug 16, 2017, 00:00 IST

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से आज कांगड़ा जिला के मुख्यालय धर्मशाला में हिमाचल गद्दी यूनियन के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमण्डल ने राज्याध्यक्ष अधिवक्ता जोगिन्द्र पॉल कपूर की अध्यक्षता में भेंट की। शहरी विकास मंत्री श्री सुधीर शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।  प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा और जब से श्री वीरभद्र सिंह राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं, उनके मंत्रिमण्डल तथा सरकारों में गद्दी समुदाय को उचित प्रतिनिधित्व व सम्मान प्रदान करने के लिए उनका आभार प्रकट किया। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेड़ व बकरी विकास के लिए पशु पालन विभाग के अन्तर्गत अलग से एक निदेशालय का गठन करने तथा राज्य जनजातीय उप-योजना के अन्तर्गत कांगड़ा जिला के अनुसूचित जनजाति समुदाय के लिए और अधिक धनराशि जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने अन्य मांगें भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। 

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश गद्दी यूनियन के प्रतिनिधियों को उनकी सभी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया और कहा कि राज्य सरकार पशु पालन विभाग के अन्तर्गत सहायक निदेशक की देख-रेख में भेड़-बकरियों के विकास के लिए अलग से एक इकाई के गठन पर पहले से ही विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी वित्त वर्ष में जनजातीय उप-योजना के अन्तर्गत और अधिक धनराशि का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भाजपा शासनकाल में भी प्रस्ताव आया था, लेकिन समुदाय को लाभान्वित करने के लिए इस दिशा में कुछ ठोस नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने इस दिशा में सकारात्मक प्रगति की है।हिमाचल गद्दी यूनियन के सलाहकार श्री मनसा राम, कोषाध्यक्ष श्री कुलदीप कुमार कपूर तथा प्रवक्ता श्री विजय के अतिरिक्त कांगड़ा जिला यूनियन के अध्यक्ष श्री मिलाप भट्ट, सचिव एवं समन्वयक श्री कुल्तार गोस्वामी तथा जिला कांगड़ा युवा यूनियन के अध्यक्ष श्री रविन्द्र रणौत भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD