Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

इंडो-आसियान समिट : समस्याओं का मुकाबला करने युवा आगे आएं : शिवराज सिंह चौहान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 14 Aug 2017

Last updated on: Aug 14, 2017, 00:00 IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को इंडो-आसियान यूथ समिट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं से आतंकवाद की समाप्ति, गरीबी उन्मूलन, महिला सशक्तीकरण, प्रतिभा प्रोत्साहन, नशामुक्त संसार बनाने और पर्यावरण संतुलन के लिए आगे आने का आह्वान किया। विदेश मंत्रालय, मध्य प्रदेश शासन और इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समिट के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, "वर्तमान समय की प्रमुख चुनौतियों से निपटने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। आतंकवाद को समाप्त करने के लिए आतंकी मानसिकता को खत्म करने के प्रयास जरूरी हैं। गरीबी उन्मूलन के लिए गरीबों को भगवान मानकर उनके लिए सेवा भाव से कार्य की जरूरत है।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में गरीब कल्याण एजेंडे पर कार्य हो रहे हैं। मध्य प्रदेश में भी गरीबों की सहायता के लिए सस्ता राशन, नि:शुल्क शिक्षा, छात्रवृत्ति एवं अन्य आर्थिक सहायता, इलाज, मकान की उपलब्धता आदि की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी़ के. सिंह ने कहा, "युवा नेतृत्व भविष्य के नीति निर्माता हैं। समिट के अनुभव युवाओं को नवाचारों और उनके क्रियान्वयन के लिए प्रेरित करेंगे। उनके भविष्य के सपनों को साकार करने का मार्ग प्रशस्त करेंगे।"उन्होंने कहा, "इंडो-आसियान देशों की नियति, मान्यताएं और अतीत उन्हें एक दूसरे से मजबूती से जोड़ते हैं। इंडो-आसियान क्षेत्र की आबादी युवा है, जो भविष्य में विश्व में हमारी शक्ति का आधार होगा।" 

उन्होंने आशा व्यक्त की कि समिट के दौरान युवाओं के मध्य आपसी संबंध भविष्य के संयुक्त उपक्रमों का आधार बनेंगे।विदेश मंत्रालय में सचिव प्रीति सरन ने इंडो-आसियान देशों के पारस्परिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राजनीतिक सुरक्षा, आर्थिक, सामाजिक, सांस्तिक सहयोग के विभिन्न कार्यक्रम, जिसमें पार्लियामेंटेरियन एवं डिप्लोमेट्स आदि के अध्ययन एवं प्रशिक्षण के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। सिने अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, "भारत लंबे समय तक गुलाम रहा पर हमने खुश रहना, प्रसन्न रहना नहीं छोड़ा। हमारे आंतरिक आनंद को बनाए रखने और बुरे समय को सहन करने की क्षमता के परिणाम स्वरूप ही हमारी संस्कृति और परंपराओं को हम जीवंत रख पाए हैं।"उन्होंने थाइलैंड, ब्रुनेई, क्रोएशिया, म्यांमार, लाओस, इंडोनेशिया, सिंगापुर, फिलीपींस के प्रतिनिधियों से बातचीत की। खेर ने कहा कि जीवन का 90 प्रतिशत भाग एकरूपता से भरा है, इसे सकारात्मकता के साथ जीने का सामथ्र्य होना जरूरी है।इस मौके पर इंडिया फाउंडेशन के प्रमुख राम माधव भी उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन इंडिया फाउंडेशन के निदेशक ध्रुव कटोच ने किया।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , VK Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD