Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चौ. जुल्फकार अली ने लोगों के लिए लाभ सुनिश्चित करने हेतु एएवाई सूचियों की पुनः जांच करने निर्देश दिये

15 अगस्त से पहले राशन कार्ड वितरण सुनिश्चित किया जाये

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 03 Aug 2017

Last updated on: Aug 03, 2017, 00:00 IST

सूचना, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री चौ. जुल्फकार अली ने सम्बंधितां को अन्तोदया अन्न योजना  में आने वाले उपभोक्ताओं की पुनः जांच के निर्देश दिये ताकि उचित लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके।एक समीक्षा बैठक के दौरान बोलते हुए मंत्री ने कहा कि एएवाई वर्ग आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए है। उन्होंने कहा कि इसलिए यह अनिवार्य है कि यह विषेश सरकारी वित्त सहायता जायज लोगों को ही मिले।मंत्री ने सम्बंधितों को एएवाई सूचियों की पुनः जांच करने 15 दिन के भीतर नई सूचियां जमा करने के निर्देष दिये।राशन कार्ड वितरण प्रक्रिया में  तेजी लाने पर बल देते हुए मंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि पूरे राज्य में नये राशन कार्ड की प्रक्रिया को 15 अगस्त से पहले पूरा किया जाना चाहिए। उपभोक्ताओं की आधार जानकारी को उनके राशन कार्ड से जोड़ने की सफलता पर कर्मचारियों की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि गत माह इस सम्बंध में आयोजित किये गये शिविरों से न केवल लोगों को इसके जोड़ने का महत्व पता चला है बल्कि पंजीकरण बढ़ाने में भी सहायता हुई है।बैठक को जानकारी दी गई कि राज्य में अब तक 14.5 लाख से अधिक राशन कार्डों को आधार से जोड़ा गया है। मंत्री ने आगामी सप्ताह में 7 अगस्त से 12 अगस्त तक जम्मू तथा कश्मीर के दोनों सभंागों में इसी तरह के शिविर आयोजित करने के निर्देश दिये। यह निर्णय लिया गया कि शिविरों को सुचारू रूप से आयोजित करने हेतु उपनिदेशक 2 से 3 जिलों की देखरेख करेंगे।बैठक के दौरान मंत्री ने उपभोक्ताओं की समस्याओं की शीघ्र समाधान करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विभाग सीधे तौर से उपभोक्ताओं से जुड़ा है तथा उनकी समस्याओं को समयबद्ध तरीके से समाधान न किये जाने को सहन नही किया जायेगा।मंत्री ने सम्बंधितों को यथाशीघ्र पूरे राज्य में  वितरण शृंखला प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये।एफसीएसएंडसीए आयुक्त सचिव शफीक रेना, एफसीएसएंडसीए  निदेशक जम्मू आर ए इंकलाबी, एफसीएसएंडसीए  निदेशक कश्मीर निसार अहमद वानी तथा अन्य वरिश्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Chowdhary Zulfkar Ali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD