Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

चेरिंग दोरजे ने लेह में सहकारिता सुपर बाजार का उद्घाटन किया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

लेह , 02 Aug 2017

Last updated on: Aug 02, 2017, 00:00 IST

सहकारिता एवं लद्दाख मामलों में मंत्री चेरिंग दोरजे ने आज लेह के पहले सहकारिता सुपर बाजार ‘बामी दुनिया उपभोक्ता सहकारिता भंडार‘ तथा ‘सहकारिता औशधी दुकान‘ का उद्घाटन किया।एलएएचडीसी के सीईसीडॉ सोनम दावा लोंपो, डीसी लेह प्रसन्ना रामास्वामीजी, ईसी पशु एवं भेड़ पालन मुमताज हुसैन, लेह के विधायक नवांग रिगजिन जोरा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी. नम्गियाल, सम्बंधित काऊंसलर, जिला अधिकारी, धार्मिक एवं सामाजिक प्रमुख तथा विभिन्न गांवों से विभिन्न सहकारिता सोसाईटीज़ के सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।जनसभा को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि इस सहकारिता सुपर बाजार के पीछे का लक्ष्य जिले के किसानों हेतु बाजार को विकसित करना है।  इस सुपर बाजार को शुरू करने में आई चुनौतियों को बताते हुए मंत्री ने कहा कि वर्तमान में सहकारिता विभाग को 23 कनाल भूमि स्थानातंरित की गई है, लेह कृशि, उत्पाद, उपकरणों, बीजों आदि जैसे उत्पादनों को बेचने तथा खरीदने के लिए इसका प्रयोग करेगा। उन्हांने सहकारिता विपणन समाज पर बल देते हुए कहा कि किसानों के लिए अधिक से अधिक लाभ सुनिश्चित करने हेतु भूमि के संचालन की जिम्मेदारी ली जाये।मंत्री ने डीआरसी लेह को बाजार में समय समय पर उपभोक्ताओं के लिए सर्दियों के कपड़े तथा अन्य सामग्री उपलब्ध रखने के निर्देश दिये।दोरजे ने कहा कि सरकार सहकारिता आंदोलन में बदलाव लाने हेतु कार्य कर रही है जिसके लिए राज्य में चुनाव आयोजित किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि जम्मू में पहले से ही चुनाव आयोजित किये गये है जबकि कश्मीर में भी शीघ्र आयोजित किया जायेगा।  एलएएचडीसी कीं सीईसी डॉ. सोनम दावा ने सुपर बाजार, कोल्ड स्टोरेज के लिए लेह जिले के लोगों की ओर से मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि परिशद सब्जी विक्रेताओं को उनके उत्पादन बेचने के लिए सहकारिता दुकानों में उन्हें स्थान देकर दूरदराज के गांवों के सब्जी विक्रेताओं को सहायता उपलब्ध करवा रही है। लेह के विधायक जोरा ने भी इस नये सुपर बाजार के लिए मंत्री, डीआरसी तथा जिले की सभी सहकारिता सोसायटीज़ का आभार जताया। उन्होंने स्थानीय लोगों के कल्याण हेतु कार्य करने के लिए जिला अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।  इस अवसर पर एक पारम्परिक संस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया।

 

Tags: Chering Dorjay

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD