Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सुरेश प्रभु और देवेन्द्र फडणवीस ने नासिक के पास लासलगांव में प्याज के लिए शीत भंडारण गोदाम की आधारशिला रखी

फसल नुकसान में 35 फीसदी की कमी होने से किसान काफी लाभान्वित होंगे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नासिक , 01 Aug 2017

Last updated on: Aug 01, 2017, 00:00 IST

रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के नासिक के पास लासलगांव में 30 जुलाई 2017 को शीत भंडारण की आधारशिला रखी। भारतीय रेलवे का सार्वजनिक उपक्रम कॉनकोर (कन्टेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) नासिक के पास लासलगांव में एक शीत भंडारण (कोल्ड स्टोरेज) का निर्माण करा रहा है ताकि प्याज और जल्द खराब होने वाली अन्य उपजों का भंडारण किया जा सके। इस शीत भंडारण की कुल क्षमता 2500 एमटी होगी जिसमें से 1500 एमटी का उपयोग विशेषकर प्याज के भंडारण के लिए और बाकी भंडारण क्षमता का इस्तेमाल शीघ्र खराब होने वाली अन्य उपज जैसे फल और सब्जी यथा प्याज, अनार, अंगूर, केला, टमाटर के लिए किया जायेगा। भारतीय रेलवे अब किसानों को भंडारण की सुविधा देगी और लासलगांव के शीत भंडारण का लाभ न सिर्फ नासिक तथा लासलगांव के किसान, बल्कि इसके आसपास के जलगांव, मनमड़, धुले आदि क्षेत्रों के किसान भी उठा सकेंगे।यह शीत भंडारण कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) मॉडल के तहत 5 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया जा रहा। इस शीत भंडारण की देख-रेख मेसर्स लासलगांव विभाग सहकारी खरीद बिक्री संघ लिमिटेड करेगा। भारतीय रेलवे प्याज का मुख्य परिवाहक है और उत्पादक राज्यों से विभिन्न उपभोक्ता बाजार तक प्याज पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारतीय रेलवे प्याज रखने के लिए रेक/माल-डिब्बा प्राथमिकता के आधार पर आवंटित करेगी ताकि प्याज किसानों के नुकसान को कम किया जा सके।जलवायु परिवर्तन प्याज वाले क्षेत्रों को काफी प्रभावित करता है जिससे कृषि उत्पाद में उतार-चढ़ाव हो सकता है। भरपूर उत्पादन का भंडारण करने की जरूरत है जिससे कमी के दौरान पूर्ति की जा सके। पारम्परिक तरीकों से मौसम के बदलने से 35 फीसदी तक हानि हो सकती है। इस हानि से लागत राशि बढ़ सकती है जो कि राष्ट्रीय हानि हो सकती है। यह कोल्ड स्टोरेज प्याज को खराब होने से बचायेगा और दूरवर्ती स्थानों पर भेजा जा सकेगा। श्रम लागत काफी कम हो सकती है और प्याज को पारंपरिक भंडारण में रखने की भी जरूरत नहीं होगी। सामग्री लागत और कृषि लागत में बचत की जा सकती है और उत्पाद को खराब होने से भी बचाया जा सकता है। महाराष्ट्र, राष्ट्रीय प्याज उत्पादन के भंडारण में 33 प्रतिशत तक का योगदान दे सकता है।

 

Tags: Suresh Prabhu , Devendra Fadnavis

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD