Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

आई.टी.आई की परीक्षाओं में नकल बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जायेगी- चरनजीत सिंह चन्नी

परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा के लिए डी.जी.पी के साथ तकनीकी शिक्षा मंत्री ने की बातचीत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Aug 2017

Last updated on: Aug 01, 2017, 00:00 IST

पंजाब में चल रही आई.टी.आई की परीक्षाओं  दौरान नकल बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सरकारी काम काज में विघ्न डालने वालों और नकल करवाने वालों के खि़लाफ़ विभागीय कार्यवाही के साथ साथ पुलिस कार्यवाही भी की जायेगी। पटियाला और मोगा  में कुछ लोगों की तरफ से आई.टी.आई की परीक्षायों में विघ्न डालने का गंभीर नोटिस लेते तकनीकी शिक्षा मंत्री स. चरनजीत सिंह चन्नी ने विभाग के सीनियर आधिकारियों की विशेष  मीटिंग बुलायी, जिस दौरान निर्देश जारी किये कि विभाग के सीनियर आधिकारी  निजी तौर पर सभी परीक्षा केन्द्रों की अचानक चैकिंग करें, विशेषकर चण्डीगढ़ से दूर दराज के परीक्षा केंद्र ज़रूर चैक किये जाएं जिस की रोजाना  रिपोर्ट उन तक भेजी जाये। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह ख़ुद भी परीक्षा केन्द्रों की अचानक चैकिंग करेंगे और नकल करने या करवाने वालों के खि़लाफ़ पूरी सख्ती की जायेगी।स. चन्नी ने कहा कि इस वर्ष पंजाब सरकार ने नकल को रोकने के लिए बड़ा प्रयास करते आई.टी.आई की परीक्षाओं के बहुत से केंद्र सरकारी संस्थानों में बनाये हैं, परन्तु कुछ तकनीकी कारणो से कुछ केंद्र प्राईवेट संस्थानों में बनाने पड़े हैं। 

उन्होंने  साथ ही बताया कि नकल रोकने के लिए सरकार की तरफ से प्राईवेट परीक्षा केन्द्रों में भी सुपरिटेंडेंट सरकारी ही लगाये गए हैं। उन्होंने  कहा कि एक -दो प्राईवेट संस्थानों में स्थापित परीक्षा केन्द्रों से रिपोर्टों आईं हैं, जहां नकल करवाने और सरकारी काम काज में विघ्न डालने का यत्न किया गया है। उन्होंने बताया कि पटियाला नज़दीक प्राईवेट बलराज सिंगला आई.टी.आई में स्थापित किये गए परीक्षा केंद्र में प्राईवेट संस्था के प्रबंधकों की तरफ से जानबूझ कर रुकावट डाल कर इम्तिहान में देरी की गई है। उन्होंने  बताया कि चण्डीगढ़ मुख्य कार्यालय  को इस संबंधी  सूचना मिलते ही चण्डीगढ़ से स्टाफ भेजकर परीक्षा संपूर्ण करवाई गई। स. चन्नी ने साथ ही बताया कि इस मामले सम्बन्धित उन्होंने ख़ुद डी.जी.पी पंजाब के साथ बातचीत करके परीक्षाओं में रुकावट डालने वाले निजी संस्थानों के खि़लाफ़ बनती कार्रवाई करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इस के अतिरिक्त आई.टी.आई की परीक्षा के लिए बने सभी परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मचारी मुहैया करवाने के लिए भी उन्होंने डी.जी.पी पंजाब को कहा है।

 

Tags: Charanjit Singh Channi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD