Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल और राज्यवर्धन राठौर ने तुगलकाबाद में नवनिर्मित 10-मीटर राइफल और पिस्टल मिनी रेंज का उद्घाटन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Jul 2017

Last updated on: Jul 27, 2017, 00:00 IST

युवा मामले और खेल राज्यमंत्री विजय गोयल और सूचना और  प्रसारण राज्य मंत्री कर्नल (सेवानिवृत्त) राज्यवर्धऩ राठौर ने आज यहां तुगलकाबाद स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में नवनिर्मित 10-मीटर राइफल और पिस्टल मिनी रेंज का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री विजय गोयल ने कहा कि मंत्रालय का लक्ष्य खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्टेडियमों और अन्य बुनियादी ढांचों का इस्तेमाव करना है। उन्होंने कहा कि 10 मीटर मिनी रेंज किसी भी उम्र के उन नव आगन्तुकों को शूटिंग का बुनियादी प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है जो शूटिंग प्रतिस्पर्धा में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस नये मैनुअल इलेक्ट्रॉनिक्स 05 पोइंट लक्ष्य के शुरू होने के बाद वे न्यूनतम मानदंड हासिल करने में सक्षम होंगे और उन्हें इसके बाद कम्प्यूटरीकृत इलेक्ट्रॉनिक्स लक्ष्य प्रणाली में भेजा जा सकेगा जिसे आईएसएसएफ नियमों के अनुसार सर्वोत्कृष्ट शूटिंग प्रशिक्षण/प्रतिस्पर्धाओं के लिए बनाया गया है।

श्री गोयल ने कहा कि इससे न केवल प्रशिक्षकों की संख्या कई गुना बढ़ेगी बल्कि शूटर बनने की आकांक्षा रखने वालों के बीच शूटिंग लोकप्रिय बन जाएगी। मिनी रेंज पर नये प्रशिक्षण से निचले स्तर के शूटरों के लिए दरवाजे खुलेंगे जो प्रतिस्पर्धात्मक खेलों में उत्कृष्टता हासिल करना चाहते हैं।  कर्नल राठौर ने खेल मंत्री को बधाई देते हुए कहा कि शूटिंग को लोकप्रिय बनाने की दिशा में यह एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं की शूटिंग में दिलचस्पी और ओलंपिक में भारत के लिए संभावनाएं बढ़ेंगी।  आम जनता के लिए इसमें क्रमशः 200 रुपये, 3000 रुपये और 36,000 रुपये की दर से दैनिक, मासिक और वार्षिक सदस्यता उपलब्ध है। डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज विश्वस्तर का शूटिंग रेंज हैं जहां 72 एकड़ हरित क्षेत्र में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसका निर्माण 9वें एशियाई खेलों के दौरान 1982 में किया गया था और बीकानेर के महाराजा डॉ. कर्णी सिंह जी के नाम पर इसका नामकरण किया गया जिन्हें 1961 में शूटिंग में पहला अर्जुन पुरस्कार मिला था।

 

Tags: Vijay Goel , Rajyavardhan Singh Rathore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD