Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों की मरम्मत के लिए असम को 200 करोड़ रुपए की सहायता की घोषणा की

ब्रह्मपुत्र के तलकर्षण के लिए 400 करोड़ रुपए की मंजूरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

असम , 26 Jul 2017

Last updated on: Jul 26, 2017, 00:00 IST

सड़क परिवहन और राजमार्ग तथा जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने असम में भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्गों की तत्काल मरम्मत के लिए पहली किश्त के रूप में 200 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। असम के मुख्यमंत्री  सर्वानन्द सोनोवाल की गडकरी से असम की स्थिति की समीक्षा के संबंध में मुलाकात के बाद यह घोषणा की गई। असम में भारी वर्षा के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों को नुकसान पहुंचा है।  इस बीच, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों का एक विशेषज्ञ दल नुकसान का आकलन करने के लिए भेजा गया है। यदि जरूरत पड़ी तो एनएचएआई की टीम की रिपोर्ट के आधार पर कुछ और वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। 

एनएचएआई की टीम के एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट देने की संभावना है।ब्रह्मपुत्र नदी में तलकर्षण कार्य के लिए अतिरिक्त 400 करोड़ रूपये की मंजूरी दी गई है। तलकर्षण का कार्य 6 निकर्षण पोतों (ड्रेजर) का इस्तेमाल करते हुए सितंबर में शुरू किया जाएगा। तलकर्षण से नदी की गहराई बढ़ जाएगी और बाढ़ को रोका जा सकेगा।पूर्वोत्तर क्षेत्र के साथ बेहतर सड़क संपर्क के लिए अगले पांच वर्ष के दौरान ब्रह्मपुत्र नदी पर कुल सात पुलों का निर्माण किया जाना है। दो पुलों पर कार्य चल रहा है। तीन और पुलों के लिए राज्य सरकार द्वारा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जानी है। श्री गडकरी ने राज्य सरकार से कहा कि वह नदी तटों पर 40 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्रस्तावित ब्रह्मपुत्र राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट दे।

 

Tags: Nitin Gadkari , Sarbananda Sonowal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD