Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

विधायक संजय रत्न ने खुंडियाँ में खुले दरबार में सुनी लोगों की समस्याएँ, जरूरतमंदों को बांटे सवा पांच लाख के चैक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (मोनिका शर्मा)

ज्वालामुखी , 26 Jul 2017

Last updated on: Jul 26, 2017, 00:00 IST

विधायक संजय रत्न ने बुधवार को  लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह खुंडियाँ में खुला दरबार लगा कर  स्थानीय निवासियों की समस्यायें सुनीं। इस अवसर पर इलाके के तकरीबन 120 लोगों ने अपनी समस्यायें विधायक के सामने रखीं जिन में से ज्यादातर का मौका पर ही निपटारा कर दिया और शेष के लिए विभागीय अधिकारियों को जल्दी कार्रवाई के निर्देश दिए।इस के साथ ही उन्होंने इलाके में चल रहे विकास कार्यों बारे अधिकारियों से  जानकारी हासिल की।  इस मौके पर उन्होंने ज्वालामुखी मंदिर ट्रस्ट की तरफ से 48 गरीब परिवारों को लड़कियों की शादी के लिए 2 लाख 44 हजार  8 सौ रूपये की सहायता राशि के चैक  व मुख्यमंत्री राहत कोष से गरीब परिवारों को बीमारियों पर हुये खर्च और लड़कियों की शादी के लिए 48 परिवारों को 2 लाख 81 हज़ार रुपये की सहायता राशि के चैक वितरित किये। इस अवसर पर संजय रत्न ने कहा कि सरकार के साढ़े चार साल  के कार्यकाल में ज्वालामुखी चुनाव क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार हर क्षेत्र के विकास के लिए वचनवद्ध है और मुख्यमंत्री  वीरभद्र सिंह के  आशीर्वाद से चुनाव में जाने से पहले जनता से किये वायदे और घोषणाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव क्षेत्र के  सभी वर्गों का चहुँमुखी विकास के साथ साथ चंगर क्षेत्र के विकास के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खुंडियाँ तहसील की 17 पंचायतों को महिला मण्डल भवन बनाने के लिये 35 लाख रुपये दिए हैं। साथ ही सुराणी पंचायत के गाँव थलाकन और अलूहा पंचायत के गाँव जसेड़ में   पहली अगस्त से प्राथमिक पाठशाला शुरू हो जाएँगी। इस के आलावा चंगर में जहां जहां पानी की कमी है वहां हैण्डपम्प लगाये जा रहे हैं। इस अवसर पर एस डी एम ज्वालामुखी राकेश शर्मा,  डी एस पी सुरेन्द्र ठाकुर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा,  इलाके के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Tags: SANJAY RATAN

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD