Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पाकिस्तान पर हमला बोल कारगिल के शहीदों का बदला लें मोदी - वीरेश शांडिल्य

आवाज़-ए-हिंदुस्तान ने राष्ट्रीय ध्वज लहराकर कारगिल शहीदों को याद किया, चीफ जस्टिस को शांडिल्य ने पत्र लिख की मांग : अदालतों में कारगिल शहीदों की पेंशन पर जल्द आए फैंसला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 26 Jul 2017

Last updated on: Jul 26, 2017, 00:00 IST

ए मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी जो शहीद हुए है उनकी जरा याद करो कुर्बानी यह शब्द आवाज़-ए-हिन्दुतान एवं ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री हिन्दू तख़्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य ने राष्ट्रीय ध्वज,भारत माता के चित्र,शहीदों के चित्र लेकर शत-शत नमन व याद किया व कारगिल शहीदों को याद करते हुए पुष्प अर्पित किये l इस अवसर पर कुलवंत सिंह मानकपुर,लखविन्द्र सिंह साधापुर,जसमीत जस्सी,अंकुर अग्रवाल,संजीव सेठ,तरसेम सैनी,नवरत्न गर्ग, सहित भारी तादाद में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद थे l शांडिल्य ने कहा की शहीदों की बदौलत आज हम आज़ादी की हवा में सांस ले रहे है l शांडिल्य ने इस अवसर पर संगठन के सदस्यों को आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की शपथ दिलाई और कहा की उनका संगठन भारत के प्रधानमंत्री पाकिस्तान के खिलाफ हमला बोले तो वह सब उनके साथ है l उन्होंने कहा की देश के युवाओं को अब पाकिस्तान के खिलाफ आर-पार की लड़ाई के लिए देश में माहौल तैयार करना चाहिए l शांडिल्य ने कहा कारगिल में सेना के 527 से ज्यादा जवान जिनमे कैप्टन,मेजर,सूबेदार,जवान,नैब सूबेदार और 1300 जवान जख्मी हुए लेकिन उन्होंने पाकिस्तान के मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया और पाकिस्तान को मुहँतोड़ जवाब देकर कारगिल में फ़तेह हासिल की ऐसे महान जवानों को आवाज़-ए-हिन्दुतान सलाम करता है l 

शांडिल्य ने कहा देश के हर राज्य में कारगिल शहीदों के म्यूजियम बने और केंद्र में मोदी सरकार व राज्य सरकारें इस चीज को सुनिश्चित करें की कोई कारगिल शहीद सम्मान से वंछित,आर्थिक सहायता से वंछित या पूर्व की वाजपई सरकार द्वारा कारगिल शहीदों को दी गयी सुविधा से वंछित तो नहीं रह गया उन्होंने कहा की बोह के सुरजीत सिंह के पिता को गैस एजेंसी व आर्थिक सहायता दिलवाने के लिए फ्रंट आखिर तक लड़ाई लडेगा l इस मौके पर वीरेश शांडिल्य व संगठन के सदस्यों ने शहीदी दिवस पर हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लहराकर तिरंगा यात्रा भी निकाली जिसमे शहीदों व भारत माँ के चित्र उठाये हुए थे और फ्रंट सदस्य भारत माँ की जयघोष,पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे l एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने भारत के चीफ जस्टिस को भी आज पत्र लिखा और मांग की भारतीय अदालतों में जहा भी कारगिल के शहीदों को लेकर पेंशन व अन्य मामले विचाराधीन है उन्हें तुरंत सुनकर राहत दी जाए उन्होंने कहा कारगिल के शहीद देश की जनता की आन-बान-शान है l उन्होंने कहा की कारगिल में अम्बाला,सोनीपत,झज्जर,जींद,रोहतक,कुरुक्षेत्र,करनाल,फरीदाबाद,पानीपत,सिरसा,गुडगाँव,हिसार,भिवानी,फतेहाबाद जे जवानों ने कारगिल में परचम लहराकर अपनी शहादत दी उन्होंने कहा जल्द ही आवाज़-ए-हिंदुस्तान  कारगिल शहीदों को हरियाणा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम कर सम्मानित करेगा l 

 

Tags: Viresh Shandilya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD