हथकरघा और हस्तशिल्प विकास निगम उपाध्यक्ष निजामुद्दीन भट ने आज यहां राज भवन में राज्यपाल एन.एन. वोहरा से मुलाकात की। भट्ट ने राज्यपाल को राज्य में निर्मित हथकरघा और हस्तशिल्पों के विकास और प्रोत्साहन के लिए कदमों, उत्पादक बुनियादी उपलब्ध ढांचा,, तकनीकी, वित्तीय और अन्य सुविधाएं सहकारी समितियों, उत्पादकों, उत्पादन और कच्चे माल की आपूर्ति के लिए छोटे व्यापारियों और उनके सहयोगियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।राज्यपाल ने उत्पादन क्षमता में सुधार, कारीगरों और बाजार में सस्ती कीमत वाले नकली सामान बेचने वालों को देखते हुए कारीगरों के वाणिज्यिक हितों की सुरक्षा के लिए उत्पादों के लिए एक सार्थक विपणन रणनीति तैयार करने के उच्च महत्व पर बल दिया।