Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अब्दुल हक ने ठाठरी का दौरा किया; बाढ़ में मरने वालों के रिश्तेदारों को चैक बांटे

डोडा जिले की विकासात्मक परियोजनाओं का दौरा किया, विभिन्न जनता दरबारों को सम्बोधित किया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 24 Jul 2017

Last updated on: Jul 24, 2017, 00:00 IST

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के निर्देशों अनुसार ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कानून एवं न्याय मंत्री अब्दुल हक ने आज हाल ही में आई बाढ़ के साथ हुए नुकसान का जायजा लेने हेतु ठाठरी ब्लाक का दौरा किया तथा मुख्यमंत्री द्वारा घोशित की गई राहत राशि बाढ़ प्रभावितों को बांटी।मंत्री ने 24 लाख रु. बाढ़ में मरने वाले 6 लोगों के रिश्तेदारों को दिये तथा 41 परिवारों को 10,000 रु. प्रत्येक परिवार को दिये।मंत्री ने बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए क्षेत्र का दौरा किया तथा मरने वालों के परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त की एवं उन्हें आश्वासन दिलाया कि वे सरकार द्वारा उन्हें हर मुमकिन सहायता प्रदान करवाएंगे।एमएलसी फिरदौस अहमद टाक तथा जिले के अन्य वरिश्ठ अधिकारी भी मंत्री के साथ इस दौरे में शामिल थे। मंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के कदम उठाएगी कि भविश्य में बाढ़ के कारण किसी व्यक्ति की जान का नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि कुदरती आपदा को टाला नहीं जा सकता लेकिन बेेहतर योजनाएं भविश्य में होने वाले नुकसानों को कम कर सकती हैं।इसके पश्चात मंत्री ने गली भलेसा का दौरा किया। मंत्री ने विभिन्न भूसखलन तथा बाढ़ से प्रभावित गावों का दौरा किया जिनमें जबा बटोली, जकयास, बथरी, बटेयास तथा चिली पिंगल जैसे गांव शामिल थे।चिली पिंगल ब्लाक में मंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया कि आरडीडी विभाग ब्लाक में 2 पुलों का निर्माण करेगा जिसमें कुंडैली तथा सनवारा पुल शामिल होंगे।भलेसा के चिली के गांव में मंत्री ने सरकारी हायर सकैंडरी स्कूल में विद्यार्थियों तथा स्टाफ के साथ बातचीत की।

विद्यार्थियों द्वारा स्टाफ की कमी के बारे में बताये जाने पर मंत्री ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे के बारे में सम्बंधित मंत्री के साथ चर्चा करके स्कूल में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध करवाएंगे।मंत्री ने नवनिर्मित अतिरिक्त आवासीय भवन को स्कूल को सोंपा। इस भवन का निर्माण ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया गया है।इसके पश्चात मंत्री ने भलेसा में सरकारी हाई स्कूल ब्लाक का दौरा किया एवं विद्यार्थियों तथा स्टाफ के साथ बातचीत की। मंत्री ने सम्बंधित बीडीओ को निर्देश देते हुए कहा कि वे स्कूल की चारदिवारी का निर्माण करें तथा पानी के निकास के लिए स्कूल के ईदगिर्द नाली का भी निर्माण करें।उन्होंने स्कूल के स्टाफ तथा विद्यार्थियों को आश्वासन दिलाते हुए कहा कि वे स्कूल में स्टाफ की कमी तथा अन्य मुददों को सम्बंधितों तक पहुंचाएंगे ताकि उनकी समस्याओं का जल्द निवारण हो सके।भलेसा गली में मंत्री ने जनता दरबार में हिस्सा लिया जहां  लोगों ने मंत्री को सड़क सम्पर्क, बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में सुरक्षा दिवार, मनरेगा तथा आईएवाई जैसी विभिन्न योजनाओं को प्रभावशाली तरीके से लागू करना जैसे कई अन्य मुद्दों से अवगत करवाया।मंत्री ने लोगों से कहा कि  सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी रखना क्त्रीय लोगों का हक है तथा उन्हें ग्राम सभा में हिस्सा लेना चाहिए।उन्होंने लोगों से कहा कि वे सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को लागू करने के लिए सरकार का साथ दें। उन्होंने अधिकारियों को विभाग में पारदर्षिता लाने को कहा। उन्होंने कहा कि हर एक को विभाग की गतिविधियों के बारे में जागरूक होना चाहिए तथा यह फील्ड स्टाफ का कर्तव्य बनता है कि वे लोगों को ग्राम सभाओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करें ताकि वे भी अपने लिए फैसले ले सकें।

 

Tags: Abdul Haq Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD