Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

राज्यपाल से स्पेस ओलम्पियाड के हिमाचल टॉपर्स की भेंट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 19 Jul 2017

Last updated on: Jul 19, 2017, 00:00 IST

राज्यपाल आचार्य देवव्रत से आज यहां राजभवन में राज्य स्तरीय स्पेस ओलम्पियाड-2016 में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों ने भेंट की। यह प्रतियोगिता पांचवीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों को अंतरिक्ष की खोज के असीमित ज्ञान को एक मंच के माध्यम से प्रदान करने के लिए ‘एजुकेयर इंडिया’ द्वारा आयोजित की गई थी। स्पेस ओलम्पियाड में हिमाचल से अव्वल आए इन छात्रों को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवा विद्यार्थियों को विश्व की एक उत्कृष्ट तथा मनोरंजक सीमाहीन यात्रा के माध्यम से विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करने के अतिरिक्त उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत की मौजूदा स्थिति व ब्रहमांड के गूढ़ ज्ञान से परिचित करवाती है। 

इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदेश के युवा छात्रों को अन्तर्राष्ट्रीय अनुभव भी प्राप्त होता है। स्पेस ओलम्पियाड में अव्वल स्थान पर रहे इन छात्रों में डीएवी अम्बोटा से अविश्रांत शर्मा, गुरू नानक मिशन स्कूल पांवटा-साहिब से सृजन पलियाल तथा डीएवी चम्बा से अमित बधई शामिल हैं जिन्होंने 2 जुलाई से 9 जुलाई तक लंदन में विज्ञान अध्ययन कार्यक्रम में भाग लिया । प्रारम्भिक स्तर पर प्रदेश से 20 हजार छात्रों से भी ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा जिलों में अव्वल रहे 30 चयनित छात्रों ने भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र नई दिल्ली में 3 अप्रैल, 2017 को स्नातक समारोह में भाग लिया। 

‘एजुकेयर’ के प्रतिनिधि श्री विकास मारिया सूद ने कहा कि विजेताओं ने प्रथम स्तर पर पुरस्कार, प्रमाण-पत्र व मैडल प्राप्त करने के अतिरिक्त उन्होंने अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में विश्वविख्यात राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय संस्थानों में शैक्षणिक भ्रमण किया । श्री सुद ने कहा कि गत वर्षों में राज्य के टॉपर्स ने नासा, कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र फलोरिडा (अमरिका), राष्ट्रीय विज्ञान शोध संगठन (इसरो) बंगलुरू तथा हिन्दुस्तान एरोनेैटिक्स लिमिटेड, बंगलुरू का भी भ्रमण किया है।

 

Tags: Acharya Devvrat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD